दुनिया भर के हजारों सांप यहां करते हैं रोमांस, उनके लिए 'गोवा' से कम नहीं है ये जगह

दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर भारी संख्या में सांपों का जमावड़ा लगता है। आइए आपको बताते हैं उस देश के बारे में जहां एक अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 75000 से ज्यादा सांप अपना मन बहलाने आते हैं। हर साल सांपों का जमावड़ा कनाडा के नार्सिस (Narcisse) शहर में लगता है।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Jan 16 2026, 16:43 IST
दुनिया में सांपों का सबसे बड़ा जमावड़ा ​कनाडा में लगता है Image Credit : Wikimedia/istock01 / 07

दुनिया में सांपों का सबसे बड़ा जमावड़ा ​कनाडा में लगता है

दुनिया में सांपों का सबसे बड़ा जमावड़ा कहां लगता है, इस सवाल का उत्तर आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि कनाडा के मैनिटोबा में मौजूद शहर नार्सिस (Narcisse Snake Dens) में सांपों का जमावड़ा लगता है। और एक अनुमान के मुताबिक यहां साल में एक बार करीब 75,000 से ज्यादा सांप इकट्ठा होते हैं। यहां की आबो-हवा सांपों को बेहद पसंद आती है जिसके चलते वो यहां पर अच्छा समय बिताने आते हैं। इसे इसे सांपों का पसंदीदा घर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

​75 हजार से ज्यादा सांप स्नेक डेंस में आते हैंImage Credit : Wikimedia/istock02 / 07

​75 हजार से ज्यादा सांप स्नेक डेंस में आते हैं

हर साल बसंत ऋतु में, मैनिटोबा के नार्सिस शहर में करीब 75 हजार से ज्यादा सांप स्नेक डेंस में आते हैं। इसके चलते यहां दुनिया का सबसे बड़ा सांपों का जमावड़ा लग जाता है। कभी-कभी यह संख्या 1 लाख के पार तक पहुंच जाती है।

​नर सांप मादा सांपों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगेImage Credit : Wikimedia/istock03 / 07

​नर सांप मादा सांपों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगे

हर साल सांपों का जमावड़ा कनाडा के नार्सिस शहर में लगता है। इस जगह पर नर सांप मादा को घेर लेते हैं और उसके साथ मिलन करने के लिए एक-दूसरे से होड़ करते हैं, जिसे 'मेटिंग बॉल' (Mating Ball) कहते हैं। इस दौरान नर सांप मादा सापों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगे

​मेटिंग के लिए साथी की तलाश​Image Credit : Wikimedia/istock04 / 07

​मेटिंग के लिए साथी की तलाश​

यहां प्रवास करने वाले सांप लाल-किनारे वाले पूर्वी गार्टर सांप हैं। ये सांप सर्दियों में अपने छिपने के स्थानों से बाहर आ जाते हैं। वे गर्मी और मेटिंग के लिए साथी की तलाश में नार्सिस की ओर पलायन करते हैं। यहां पहुंचे लोगों के लिए यह खास नजारा होता है।

​नर सांप मादा को रिझाते हैंImage Credit : Wikimedia/istock05 / 07

​नर सांप मादा को रिझाते हैं

यह समय उनकी मेटिंग के लिए मौसम के हिसाब से सबसे अनुकूल होता है। यहां नर सांप मादा को रिझाने के लिए इकट्ठा होते हैं। नर सांप मादा की गंध (Pheromones) का पता लगाकर उसके पास पहुंचते हैं।

​इसे 'मेटिंग बॉल' कहा जाता हैImage Credit : Wikimedia/istock06 / 07

​इसे 'मेटिंग बॉल' कहा जाता है

यह एक अद्भुत नजारा होता है, जिसे 'मेटिंग बॉल' कहा जाता है, जहां नर मादा को पाने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला होता है। यह जमावड़ा वसंत ऋतु में होता है जो उनके शीतकालीन विश्राम के बाद आती है।

​गार्टर स्नेक्स के लिए प्राकृतिक आश्रयImage Credit : Wikimedia/istock07 / 07

​गार्टर स्नेक्स के लिए प्राकृतिक आश्रय

यहां की जमीन बेहद पुरानी है और कभी एक उष्णकटिबंधीय समुद्र का हिस्सा हुआ करती थी। पर समय बीतने के साथ, पानी ने चूने की चट्टानों को घिसकर इसमें दरारें और गुफाएं बना दीं, जो अब गार्टर स्नेक्स के लिए प्राकृतिक आश्रय बन गई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!