गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक दुनिया की सबसे छोटी गली ब्रिटेन में है इसकी लंबाई सिर्फ छह फीट है। यह गली एबेनेजर प्लेस है। एबेनेजर प्लेस की 2.06 मीटर की लंबाई के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी गली होने का रिकॉर्ड रखता है। एबेनेजर प्लेस की उत्पत्ति 1883 में हुई, जब 1 एबेनेजर प्लेस का निर्माण हुआ था और आधिकारिक तौर पर 1887 में एक गली घोषित किया गया था
स्कॉटलैंड के कैथनेस के विक में स्थित इस छोटी सी गली का सिर्फ एक ही पता है, जो मैकेज होटल का हिस्सा नंबर 1 बिस्ट्रो है।होटल के अन्य अग्रभाग यूनियन स्ट्रीट और रिवर स्ट्रीट पर हैं, जबकि इसका मुख्य प्रवेश द्वार यूनियन स्ट्रीट पर है।
दुनिया की सबसे छोटी गली की लंबाई की बात करें तो यह 6 फीट 9 इंच है यानी दुनिया के किसी भी सबसे लंबे व्यक्ति से भी छोटी। इसी खासियत के चलते इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी गली होने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
एबेनेजर प्लेस का इतिहास 1883 से है जब 1 एबेनेजर प्लेस का निर्माण किया गया था। वहीं इमारत के मालिक को होटल के सबसे छोटे हिस्से पर नाम लिखने के लिए कहा गया था। इसे आधिकारिक तौर पर 1887 में एक गली के रूप में मान्यता दी गई थी
वहीं इस होटल का निर्माण 1883 में अलेक्जेंडर सिंक्लेयर ने किया था, जिनके परिवार के पास कैथनेस में जमीन थी। उस समय परिषद ने होटल के छोटे किनारे को एक नई गली के रूप में माना और सिंक्लेयर को इसका नाम रखने का निर्देश दिया था।
1887 में टाऊन रिकॉर्ड्स में भले ही इस गली का नाम दर्ज था, लेकिन इसे असली पहचान अक्टूबर 2006 में तब मिली, जब इसे गिनीज बुक्स रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इसी दिन इस रास्ते को दुनिया की सबसे छोटी गली का दर्जा मिला।इसने इंग्लैंड के बैकुप स्थित एल्गिन स्ट्रीट द्वारा बनाए गए 5.2 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इस होटल की को-फाउंडर का कहना है कि हमारे होटल में कई ऐसे गेस्ट आते हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर रोमांचित होते हैं। कुछ लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं और जब उन्हें पता चलता है तो उन्हें यह दिलचस्प लगता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को यकीन नहीं होता है कि यह रास्ता सिर्फ 6 फिट 9 इंच का ही है।