ये हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश, जानें भारत किस नंबर पर

दुनिया में भारत की धमक लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अब भी भारत को बहुत लंबा रास्ता तय करना है। दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की बात करें भारत टॉप 10 देशों में शामिल नहीं होता है। चलिए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश कौन से हैं और भारत किस नंबर पर आता है।

अमेरिका
01 / 11

अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या 34.5 करोड़ है और उसकी GDP का आकार 30.34 ट्रिलियन डॉलर है। आज भी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया में सबसे ताकतवर देश है। मिलिट्री पावर में भी अमेरिका दुनिया का बड़ा भाई है।

चीन
02 / 11

चीन

चीन की जीडीपी 19.53 ट्रिलियन डॉलर है और उसकी कुल जनसंख्या 141 करोड़ से अधिक है। एशिया में चीन सबसे ताकतवर और दुनिया में दूसरे नंबर पर है। पिछले कुछ दशकों में चीन ने बहुत ही तेज गति से विकास करके अमेरिका के सामने कड़ी चुनौती पेश की है।

रूस
03 / 11

रूस

रूस की जनसंख्या करीब 15 करोड़ है और इसकी जीडीपी भी 2.2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है। भले ही आर्थिक दृष्टि से यह अमेरिका और चीन से काफी पीछे दिखता है, लेकिन मिलिट्री ताकत और सामरिक प्रभाव के मामले में यह दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है।

यूनाइटेड किंगडम
04 / 11

यूनाइटेड किंगडम

यूके की कुल जनसंख्या करीब 7 करोड़ है औरिसकी जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर की है। ब्रेक्जिट के बाद यूके को कुछ राजनीतिक समस्याओं का सामना जरूर करना पड़ रहा है, लेकिन आज भी वह एक ग्लोबल पावर है। विशेषकर उसके आर्थिक, मिलिट्री और डिप्लोमैटिक प्रभाव को देखते हुए।

जर्मनी
05 / 11

जर्मनी

करीब साढ़े 8 करोड़ की जनसंख्या वाले जर्मनी की जीडीपी 4.92 करोड़ की है। यह यह देश आर्थिक दृष्टि से यूरोप का नेता है और दुनिया का पांचवा सबसे ताकतवर देश है। यूरोपियन यूनियन की पॉलिसी और अर्थव्यवस्था को आकार देने में जर्मनी का महत्वपूर्ण योगदान है।

दक्षिण कोरिया
06 / 11

दक्षिण कोरिया

एशियाई देश दक्षिण कोरिया की कुल जनसंख्या करीब सवा पांच करोड़ और जीडीपी 1.95 ट्रिलियन डॉलर की है। यह देश दुनिया का एक महत्वपूर्ण और छठा सबसे ताकतवर देश बनकर उभरा है। टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्टरिंग इंडस्ट्री के दम पर दक्षिण कोरिया दुनिया में अपनी धमक रखता है।

फ्रांस
07 / 11

फ्रांस

फ्रांस दुनिया का सातवां सबसे ताकतवर देश है। इसकी जनसंख्या 6.65 करोड़ और अर्थव्यवस्था 3.28 ट्रिलियन डॉलर की है। आर्थिक ताकत और मिलिट्री के साथ ही डिप्लोमैटिक प्रभाव के चलते फ्रांस का महत्व है। यह यूरोपियन यूनियन और नाटो का संस्थापक सदस्य है।

जापान
08 / 11

जापान

जापान ग्लोबल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन लीडर है। इस आइलैंड कंट्री की जनसंख्या 12.37 करोड़ और जीडीपी 4.39 ट्रिलियन डॉलर की है। जापान पूरी दुनिया में अपनी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है।

सऊदी अरब
09 / 11

सऊदी अरब

सऊदी अरब की जीडीपी सिर्फ 1.14 ट्रिलियन डॉलर की है और यहां कि जनसंख्या 3.39 करोड़ है। सऊदी अरब बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं है, लेकिन इस देश को ताकत मिलती है उसके ऑइल रिजर्व से और मध्य-पूर्व में उसकी स्ट्रैटजिक लोकेशन से।

इजरायल
10 / 11

इजरायल

इजरायल, मिडल-ईस्ट में एक छोटा से देश है। जिसकी जनसंख्या 93.8 लाख है। लेकिन इस देश की जीडीपी 550.91 बिलियन डॉलर की है। छोटा होने के बावजूद इजरायल बहुत ही ताकतवर देश है। अपनी टेक्नोलॉजी और मिलिट्री ताकत के दम पर इजरायल दुश्मनों से घिरा होने के बावजूद वजूद में है।

भारत का नंबर 12
11 / 11

भारत का नंबर 12

भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। 1.43 अरब की जनसंख्या वाले भारत की जीडीपी 3.44 ट्रिलियन डॉलर की है। बड़ी जनसंख्या के दम पर बारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत के युवा आज दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है। इसके अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन भी भारत में ही बन रहे हैं। भारत से दुनियाभर में कारों का निर्यात होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited