ऑर्टिलरी, ड्रोन से लेकर आर्मर्ड वाहन, सेना के लिए नायाब हथियार बना रहा कल्याणी ग्रुप, भारत की बढ़ेगी शान

Kalyani Group is developing 50 defence products for Indian Army: रक्षा क्षेत्र में हथियारों एवं तकनीक की जरूरत को देखते हुए भारत की निजी रक्षा एवं हथियार कंपनियां भी भारत सरकार का पूरा सहयोग कर रही हैं। इस दिशा में भारत फोर्ज (Bharat Forge) जो कि कल्याणी ग्रुप (Kalyani Group) की कंपनी है, उसके चेयरमैन एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर बाबा कल्याणी ने चक्र न्यूजेड से बातचीत में बताया है कि उनकी कंपनी भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए 50 नए रक्षा उत्पाद बना रही है। सेना (Army) के लिए ये रक्षा उपकरण एवं हथियार रक्षा विकास एवं अनुसंधान संगठन (DRDO) के सहयोग एवं वर्षों के परीक्षण के बाद तैयार किए जा रहे हैं।

Produced by: आलोक कुमार रावUpdated Feb 15 2026, 16:11 IST
​वायु सेना के लिए बना रही नए उत्पादImage Credit : DRDO01 / 07

​वायु सेना के लिए बना रही नए उत्पाद

तो वायु सेना के लिए इस ग्रुप ने हाई प्रेसिजन मैन्यूफैक्चरिंग, टाइटेनियम, सुपर एलॉय फोर्जिंग और एयरो इंजन कंपोनेंट में भारी निवेश किया है। आगे कंपनी फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए हल्के ढांचे, यूएवी, मिसाइल एयरफ्रेम्स और यहां तक कि अमका जैसे अगली पीढ़ी के हथियारों के लिए नए उत्पाद बना सकती है।

​सेना के लिए बन रहे 50 प्रोडक्ट्सImage Credit : DRDO02 / 07

​सेना के लिए बन रहे 50 प्रोडक्ट्स

नौसेना के लिए भी कल्याणी ग्रुप एक से बढ़कर हथियार और रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है। कंपनी युद्धपोतों के लिए उपकरण एवं हथियार बना रही है। सेना के लिए बन रहे 50 प्रोडक्ट्स में फ्रिगेट, सबमरीन और अनमैंड सरफेस, अंडर वाटर वेहिकल निर्माण भी शामिल है।

​आयात की निर्भरता को कम करना लक्ष्यImage Credit : DRDO03 / 07

​आयात की निर्भरता को कम करना लक्ष्य

बाबा कल्याणी का कहना है कि सेना के लिए 50 प्रोडक्ट बनाना केवल नंबर की बात नहीं है बल्कि रक्षा क्षेत्र उत्पादन की क्षमता में एक गहराई लाना और आयात की निर्भरता को कम करना है।

अगली पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलImage Credit : DRDO04 / 07

अगली पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल

काउंटर इंसरजेंसी और बॉर्डर ऑपरेशन के लिए वाहन, अगली पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और जवानों के लिए उन्नत उपकरण बनाने की दिशा में भी कंपनी काम कर रही है।

सेना को ज्यादा विश्वसनीय और कटिंग एज विकल्पImage Credit : DRDO05 / 07

सेना को ज्यादा विश्वसनीय और कटिंग एज विकल्प

ये उत्पाद भारतीय सेना को ज्यादा विश्वसनीय और कटिंग एज विकल्प देंगे। इन रक्षा उपकरणों एवं हथियारों की विश्वसनीयता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि प्रत्येक उत्पाद के पीछे डीआरडीओ का सहयोग, आर एंड डी और वर्षों का परीक्षण शामिल है।

​पहले ही कई हथियार बना चुका है कल्याणी ग्रुप​Image Credit : DRDO06 / 07

​पहले ही कई हथियार बना चुका है कल्याणी ग्रुप​

कल्याणी ग्रुप पहले ही डीआरडीओ के साथ मिलकर एडवांस्ड टोड ऑर्टिलरी गन सिस्टम यानी एटीएजीएस बना चुका है। अब वह हल्का, तेजी से चलने वाले होवित्जर तोपों, आधुनिक आर्मर्ड वेहिकल, प्रेसिजन गाइडेड गोला बारूद बना रही है।

मेक इन इंडिया पहल को मजबूतीImage Credit : DRDO07 / 07

मेक इन इंडिया पहल को मजबूती

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों का आना जरूरी है। टाटा, अडानी ग्रुप, कल्याणी ग्रुप जैसी कंपनियां भारत सरकार के इसी सपने को आगे बढ़ा रही हैं। रक्षा क्षेत्र के ये स्वदेशी निजी और उन्नत हथियार विदेशी हथियार आयात को कम करने के साथ आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया पहलों को मजबूत बनाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!