अब कोई नहीं रहेगा कुंवारा, सबकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए तैयार है ये लड़की, लेकिन ये है मजेदार ट्विस्ट

दुनिया में एक ऐसी लड़की है, जो 'किराए की गर्लफ्रेंड' बनने का काम करती हैं। इस लड़की का नाम किर्मी है, जो जापान की रहने वाली है। इससे वह अच्छे-खासे पैसे कमाती है। जब भी किसी की गर्लफ्रेंड बनती है तो उसके वह एक शर्त रखती है कि वह उसके साथ फिजिकल नहीं होगी।

Updated May 24, 2023 | 06:06 PM IST

01 / 05

किराए का काम

दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी आजीविका के लिए भिन्न-भिन्न तरीकों के काम करते रहते हैं। ऐसे में कई बार लोग अपने सामानों को किराए पर भी देकर पैसे कमाते हैं। जैसे- शादियों में टेंट व केटरिंग का काम, दूल्हा-दुल्हन के ड्रेस का काम, रेंटल कार-बाइक।

02 / 05

किराए पर बनती है लोगों की गर्लफ्रेंड​

लेकिन दुनिया में एक ऐसी लड़की है, जो किराए पर ऐसी चीज देती है, जिसे सुनने के बाद आपको भरोसा नहीं होगा। दरअसल, ये लड़की किराए पर लोगों की गर्लफ्रेंड बनने का काम करती है। उसके बदले में यह लड़की अच्छा-खासा रकम भी वसूलती है। अब ऐसी नौकरी के बारे में तो शायद किसी ने इससे पहले नहीं ही सुना होगा।

03 / 05

जापान की रहने वाली है यह लड़की

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह लड़की जापान की है और इसका नाम किर्मी है। लड़की का दावा है कि वह हर दिन किसी न किसी की गर्लफ्रेंड बनकर अच्छे-खासे पैसे कमाती है। इसे लोग 'किराए की गर्लफ्रेंड' के नाम से भी जानते हैं। सोशल मीडिया पर इस लड़की के 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

04 / 05

फिलहाल मैक्सिको में रहती है किर्मी​

फिलहाल, किर्मी अब मैक्सिको में रहती हैं। ऐसे में यहां पर वह अपने चाहने वालों से मिलने जाती हैं, उनके साथ आउटिंग पर जाती हैं, फिल्में देखती हैं। इसके लिए वह काफी रुपये चार्ज करती हैं, जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। उसने अपने काम को 'पेड डेटिंग' का नाम दिया है।

05 / 05

गर्लफ्रेंड बनने के लिए रखी ये अनोखी शर्त​

किर्मी के मुताबिक, वह किसी की गर्लफ्रेंड बनने के लिए कम से कम 40-50 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं और साथ में एक शर्त भी रखती है कि किसी के साथ वह फिजिकल रिलेशन नहीं बनाई होगी। इस तरह वह महीने में करीब 10 लाख तक कमाती हैं और सालभर का देखा जाए तो करीब एक करोड़ रुपया। वह उन्हीं लड़कों के साथ डेट पर जाना पसंद करती हैं, जो सिंगल होते हैं और उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती।

लेटेस्ट न्यूज

फार्मा, चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी: शाह

ई-गेमिंग के लिए जीएसटी कानून के संशोधित प्रावधान एक अक्टूबर से होंगे लागू

UP: योगी सरकार 2 अक्टूबर से करने जा रही है ऐसा, जानें क्या है हर घर से जुड़ा अभियान

'ठाकुर का कुआं' विवाद पर RJD MP मनोज झा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले ही कहा कि इसका संबंध किसी जाति विशेष से नहीं है

क्या है झारखंड का तारा शाहदेव लव जिहाद मामला, जिसमें धर्म परिवर्तन के लिए पति ने ही कुत्ते से कटवा दिया था

Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में खाई में गिरी बस, 55 थे सवार, अब तक 8 की मौत

'अतीक और अशरफ की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं', सरकार ने अदालत को बताया

UP: क्या अखिलेश यादव को लगने वाला है झटका? इस सपा विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात