'ऐसे नहीं तो वैसे, ले लूंगा ग्रीनलैंड', ट्रंप बोले-रूस-चीन को नहीं बना सकते अपना पड़ोसी
Trump warns denmark over Greenland: ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि ग्रीनलैंड चाहे पसंद करे या नहीं, वह उसे लेने के लिए कदम उठाने जा रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह चाहते हैं कि ग्रीनलैंड एक सामान्य डील के लिए तैयार हो जाए लेकिन अगर डील के लिए वह तैयार नहीं होता है तो वह उसे बलपूर्वक हासिल करेंगे। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस और चीन को अपने पड़ोसी के रूप में देखना नहीं चाहते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बातें अमेरिकी ऑयल एंड गैस एग्जीक्यूटिव्स के साथ बैठक में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। (तस्वीर-AP)
ग्रीनलैंड पर कदम उठाने जा रहा हूं-ट्रंप
मीडिया के इस सवाल पर कि वह ग्रीनलैंड के लोगों को कितना पैसा देने जा रहे हैं, इस पर ट्रंप ने कहा कि अभी पैसे देने की बात नहीं है लेकिन इस बारे में वह बाद में सोच सकते हैं लेकिन एक चीज साफ है कि चाहे ग्रीनलैंड के लोग इसे पसंद करें या नहीं, वह ग्रीनलैंड हासिल करने के लिए कदम उठाने जा रहे हैं।
लीज की व्यवस्था पर्याप्त नहीं-ट्रंप
इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि लीज की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। देश नौ साल या यहां तक कि 100 साल के लिए डील नहीं करते, देशों को मालिकाना हक लेना पड़ता है। ग्रीनलैंड पर जब हमारा मालिकाना हक होगा तो हम इसकी सुरक्षा करेंगे, आप लीज को डिफेंड नहीं करते आप मालिकाना हक को डिफेंड करते हैं।
ट्रंप ने कहा-वह डेनमार्क के प्रशंसक हैं
ट्रंप ने आगे कहा कि वह डेनमार्क के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वहां के लोग उनके साथ बहुत सलीके से पेश आए हैं लेकिन 500 साल पहले वहां अपना एक बोट भेज देने से ग्रीनलैंड उनका नहीं हो जाता। हमारी भी बहुत सारी बोट्स वहां जाती थीं। दरअसल, ग्रीनलैंड के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में यूएस का पिटुफिक सैन्य बेस है।
चीन-रूस को अपना पड़ोसी नहीं बना सकते-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो ग्रीनलैंड को रूस और चीन ले लेंगे, हम रूस या चीन को अपना पड़ोसी नहीं बना सकते। उन्होने कहा कि ग्रीनलैंड के साथ अमेरिका एक सामान्य तरीके से डील करना चाहता है लेकिन यदि वे इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो हम इसे बलपूर्वक (हार्ड-वे) के जरिए करने जा रहे हैं।
ग्रीनलैंड पर यूएस का मिलिट्री बेस पहले से है
ट्रंप ने कहा कि आप अगर ग्रीनलैंड के चारो तरफ देखेंग तो पाएंगे कि वहां हर तरफ चीन और रूस के विध्वंसक चक्कर लगा रहे हैं, वह सबमरीन भी देखी जा रही हैं। इस सवाल पर कि ग्रीनलैंड में पहले से यूएस का मिलिट्री बेस है, यदि राष्ट्रीय सुरक्षा या किसी तरह का खतरा है तो इस बेस का विस्तार किया जा सकता है, पूरे ग्रीनलैंड को लेने की क्या जरूरत है।
ग्रीनलैंड सेल के नहीं है-डेनमार्क
उधर, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोग इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि ग्रीनलैंड सेल के नहीं है। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह तनाव किस स्तर पर पहुंच गया है इसे डेनमार्क के विदेश मंत्रालय के उस बयान से समझा जा सकता है कि जिसमें विदेश मंत्रालय ने ग्रीनलैंड में तैनात अपने सैनिकों को आदेश दिया है कि डैनिश टेरिटरी में यदि कोई हमला करता है तो उन्हें गोली चलाने के लिए अपने कमांडर से पूछने की जरूरत नहीं है, वे हमला करने वाले पर पहले गोली चलाएं और फिर बाद में उससे बात करें।
डेनमार्क ने शुरू की मुकाबले की तैयारी
ट्रंप की धमकियों को देखते हुए डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है। डेनमार्क के सांसद और डिफेंस कमेटी के चेयरपर्सन रासमस जारलोव ने कहा कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर हमला करता है तो डेनमार्क को अपना बचाव करना होगा। जारलोव ने हालांकि स्वीकार किया कि डेनमार्क की सेना के लिए अमेरिका को रोकना मुश्किल होगा, लेकिन डेनमार्क हमले का जवाब देगा।
UP का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे कौन सा है?
Jan 21, 2026
Samsung Galaxy A55 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon दे रहा आधे से भी कम प्राइस में खरीदने का मौका
क्या आपने देखा है ये जानवर? खतरे में आंखों से निकालता है खून, दुश्मन रह जाता है कन्फ्यूज
40 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत हुई धड़ाम, प्रीमियम ब्रैंड्स में 70% तक का मिल रहा डिस्काउंट
मुकेश अंबानी का Jio यूजर्स को तोहफा, महंगे प्लान से करोड़ों यूजर्स को मिली बड़ी राहत
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह के छक्कों का रिकॉर्ड
Vivo T3 Pro 5G की कीमत में भारी गिरावट, Flipkart ने कर दिया बड़ा Price Cut
'मामा' के घर आई लाडली लक्ष्मी, गायत्री मंत्र के साथ दादा शिवराज ने किया स्वागत; देखें VIDEO
'देश में आज सनातन की फहरा रही ध्वजा', अमित शाह बोले- नेहरू के समय में पाश्चात्य असर वाली बन रही थीं नीतियां
Samsung Galaxy A55 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon दे रहा आधे से भी कम प्राइस में खरीदने का मौका
'अगर मैं नहीं चुना जाता, तो तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता था रूस-यूक्रेन विवाद', ट्रंप ने दी पुतिन-जेलेंस्की को दीं नसीहतें
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited