रामलला के भक्तों ने दिल खोलकर दिया 'चंदा', बना अनोखा रिकॉर्ड, विदेशों से भी खूब आया दान

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से अब तक रामलला के भक्तों ने 55 अरब रुपये दान में दिए हैं। रामलला को मिलने वाले इस दान में विदेशी भक्तों द्वारा दिए गए दान भी शामिल हैं। साल 2021 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को 3500 करोड़ रुपये मिले थे। मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका के भक्तों ने दिए हैं।

Authored by: Maahi YashodharUpdated Aug 11 2024, 18:41 IST
अबतक इतना मिला दान01 / 05

अबतक इतना मिला दान

अयोध्या में राम मंदिर को अबतक करीब 55 अरब रुपये का दान दिया गया है। जिसमें सबसे अधिक दान देने वाले नेपाल और अमेरिका के भक्त हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दान की राशि में बढ़ोतरी हुई है, जिसके अनुसार हर महीने मंदिर को एक करोड़ से अधिक का दान दिया गया है।

​55 अरब से ज्यादा का दानImage Credit : टाइम्स नाऊ डिजिटल02 / 05

​55 अरब से ज्यादा का दान

रामलला के मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। तब से लेकर अतबक रामभक्तों ने 55 अरब रुपयों से अधिक का दान दिया है। साल 2021 में निधि समर्पण अभियान के तहत 3500 करोड़ का दान मिला था। पिछले 3 सालों में 2000 करोड़ का दान मिल चुका है।

विदेशी भक्तों ने भी दिए चंदाImage Credit : टाइम्स नाऊ डिजिटल03 / 05

विदेशी भक्तों ने भी दिए चंदा

राम मंदिर को मिलने वाले दान में विदेशी दान भी शामिल है। साल 2023 में मंदिर को विदेशी चंदा लेने का अधिकार मिला था, जिसके बाद पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ का विदेशी चंदा ट्रस्ट को प्राप्त हुआ है।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा Image Credit : टाइम्स नाऊ डिजिटल04 / 05

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में 5 अगस्त को किया था, जिसके बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला को विराजमान किया गया।

रोजाना आते हैं लाखों भक्तImage Credit : टाइम्स नाऊ डिजिटल05 / 05

रोजाना आते हैं लाखों भक्त

राम मंदिर निर्माण के बाद रोजाना लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। अभी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। मंदिर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!