जब हिंदुस्तानियों से हार गया हारमोनियम, भारत में क्यों 30 सालों तक बैन रहा Harmonium
हारमोनियम हिंदुस्तानी संगीत में काफी लोकप्रिय है। इसे देखते ही अपने आप कंठ से सा रे गा मा पा धा नि सा फूट पड़ता है। आज मंदिर, मस्जिद हो या फिर गुरुद्वारा, इसके बिना इश्वर के भजन भी अधूरे हैं। हारमोनियम भारतीय संस्कृति में बेहद गहराई से समाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही हारमोनियम हिंदुस्तान में तीन दशक से भी ज्यादा समय तक बैन था।
हारमोनियम के खिलाफ क्यों था भारत
बात स्वतंत्रता संग्राम के दिनों की है। तब देश में स्वदेशी मूवमेंट जोरों पर था। उसी दौरान यह बहस भी तेज हो गई कि हारमोनियम भारतीय शास्त्रीय संगीत के अनुकूल है या नहीं। स्वदेशी आंदोलन के प्रभाव में कई लोग इसे विदेशी वाद्य यंत्र मानकर इसके विरोध में खड़े हो गए।
क्यों लगा प्रतिबंध
नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने भी यह माना कि हारमोनियम में भारतीय शास्त्रीय संगीत के अनुकूल नहीं है। उन्होंने आकाशवाणी कोलकाता को पत्र लिखकर स्टूडियो में हारमोनियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की।
वेस्टर्न म्यूजिक विंग ने की बैन की सिफारिश
हारमोनियम को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के वेस्टर्न म्यूजिक विंग के प्रमुख ने इस विषय में एक पत्र लिखा और इसपर प्रतिबंध की बात कही।
और हारमोनियम पर लग गया बैन
1940 में आकाशवाणी पर हारमोनियम के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जो लगभग तीन दशकों तक जारी रहा।
करीब 30 सालों तक बैन रहा हारमोनियम
1971 में इस बैन को आंशिक रूप से हटाया गया और बाद में पूरे देश में हारमोनियम पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।
कहां हुआ था हारमोनियम का अविष्कार
हारमोनियम का आविष्कार 1700 के दशक में यूरोप में हुआ था। इसमें कई बदलावों के बाद 1842 में एलेक्जेंडर डेबेन नाम के फ्रांसीसी नागरिक ने डिजाइन को पेटेंट कराया और इसे हारमोनियम नाम दिया।
भारत कब पहुंचा हारमोनियम
19वीं सदी में पश्चिमी व्यापारियों और मिशनरियों ने भारतीयों को हारमोनियम से रूबरू कराया। आज के हारमोनियम में 12 सुर और 22 श्रुतियां बजाई जा सकती है।
आर्मी डे : केवल शौर्य-पराक्रम ही नहीं, त्याग, बलिदान और अनुशासन का प्रतीक है भारतीय सेना
सर्दियों में हॉट चॉकलेट पीना पड़ सकता है भारी, जानें कब और कैसे पीना है सही
दुनिया के वो 6 बड़े शहर जो हमेशा के लिए पानी में डूब गए, आज भी सबूत मौजूद
Google के अपडेट के बाद सरकार की सबसे बड़ी चेतावनी, कहा- फोन में तुरंत करें यह काम
Happy Makar Sankranti Photos: तिल-गुड़ के साथ फीका सा मैसेज नहीं, बल्कि ये खास फोटोज भेजकर अपनों को दें मकर संक्रांति की बधाई
Prayagraj News: मकर संक्रांति पर संगम घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Indian Army Day 2026 Quotes, Wishes: सीने पर गोलियाँ खाकर भी.. सेना दिवस पर वीर जवानों को दिल से दें सम्मान, देखें आर्मी डे कोट्स, विशेस, हार्दिक शुभकामनाएं
आर्मी डे : केवल शौर्य-पराक्रम ही नहीं, त्याग, बलिदान और अनुशासन का प्रतीक है भारतीय सेना
NASA के अंतरिक्षयात्री पानी में ही क्यों लैंड करते हैं? जमीन पर क्यों नहीं उतरते
सर्दियों में हॉट चॉकलेट पीना पड़ सकता है भारी, जानें कब और कैसे पीना है सही
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited