​क्यों एक जैसी यूनिफॉर्म पहनते हैं भारतीय वायु सेना के महिला-पुरुष पायलट, वजह जानकर.. करेंगे दिल से सलाम​

भारतीय वायु सेना दिवस के दिन पर आज अगर आप भी IAF के पायलट्स की यूनिफॉर्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। देखें आखिर क्यों वायु सेना के महिला और पुरुष दोनों ही पायलट्स बिल्कुल एक जैसी यूनिफॉर्म पहनते हैं, वहीं इन्हें कितनी यूनिफॉर्म्स मिलती है।

भारतीय वायु सेना की यूनिफॉर्म
01 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

भारतीय वायु सेना की यूनिफॉर्म

आज भारतीय वायु सेना दिवस है। इस खास दिन पर क्या आप जानते हैं कि, देश की शान मानी जाने वाली इस नीली वर्दी का अर्थ क्या होता है। वहीं वायु सेना के जवानों को कितनी यूनिफॉर्म्स मिलती है। अगर नहीं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

खास होता है रंग
02 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

खास होता है रंग

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की वर्दी का रंग नीला इसके इतिहास, भूमिका और प्रतीकात्मकता से गहराई से जुड़ा हुआ है। नीला रंग आकाश और अंतरिक्ष से भी जुड़ाव रखता है। हालांकि ये ब्रिटिश आरएएफ की देन है, जिसे स्वतंत्रता के बाद भी भारत में जारी रखा गया।

महिला और पुरुषों की यूनिफॉर्म
03 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

महिला और पुरुषों की यूनिफॉर्म

भारतीय एयर फोर्स की यूनिफॉर्म से जुड़ी एक बात काफी दिलचस्प है कि, महिला और पुरुष दोनों के लिए ही यूनिफॉर्म्स बिल्कुल एक जैसी होती है। नीले रंग की शर्ट के साथ पैंट, बेल्ट, शूज सब सेम होता है। जिसके पीछे की वजह भी खास है।

क्यों एक जैसी होती है यूनिफॉर्म
04 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

क्यों एक जैसी होती है यूनिफॉर्म

शर्ट-पैंट से लेकर फ्लाइट सूट तक हर रैंक के जवान की यूनिफॉर्म बहुत हद तक सेम होती है। इसके पीछे का कारण बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रगतिशील है।

ये है कारण
05 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

ये है कारण

भारतीय वायु सेना लिंग भेद में नहीं मानती है। और एक जैसी यूनिफॉर्म समानता और एकता का प्रतीक है। वायु सेना के लिए मिशन, सुरक्षा, प्रैक्टिकैलिटी सबसे पहले हैं।

कुल इतनी यूनिफॉर्म होती है
06 / 06
Image Credit : Instagram/Indian Air Force/ SSB Crack

कुल इतनी यूनिफॉर्म होती है

बहुत सारी अलग अलग ओकेजन्स के लिए IAF के जवानों के पास करीब करीब 13 से 17 यूनिफॉर्म्स होती हैं। जिनमें ब्लू वाली ड्रेस के साथ, फ्लाइट सूट, कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म, साड़ी आदि भी शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited