एयरपोर्ट पर कालीन क्यों बिछे होते हैं? हवाई अड्डों पर कौन सी कालीन यूज होती है, घर में बिछा सकते हैं क्या

क्या आपने कभी सोचा है कि एयरपोर्ट के फर्श पर कालीन क्यों बिछाई जाती है? क्या यह सिर्फ सजावट के लिए होती है या इसके पीछे कोई खास वजह है? जानिए एयरपोर्ट कार्पेट के फायदे, प्रकार और क्या इसे घर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 4 2026, 11:48 IST
एयरपोर्ट पर कालीन क्यों बिछे होते हैं Image Credit : Instagram01 / 07

एयरपोर्ट पर कालीन क्यों बिछे होते हैं

आपने भी गौर किया होगा कि, एयरपोर्ट पर हर जगह कालीन बिछी हुई होती है। ऐसा केवल सजावट के लिए नहीं होता है। बता दें कि, एयरपोर्ट पर हर समय हजारों लोग सूटकेस और ट्रॉली लेकर चलते रहते हैं। अगर फर्श पूरी तरह टाइल्स का हो तो काफी आवाज होती है। कालीन इस शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे माहौल ज्यादा शांत लगता है।

लंबी वॉक को आरामदायक बनाती हैImage Credit : Instagram02 / 07

लंबी वॉक को आरामदायक बनाती है

बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। कालीन वाले फर्श पर चलने से पैरों पर कम दबाव पड़ता है और थकान भी थोड़ी कम महसूस होती है।

एयरपोर्ट को प्रीमियम लुक देती हैImage Credit : Instagram03 / 07

एयरपोर्ट को प्रीमियम लुक देती है

कार्पेट सिर्फ सुविधा के लिए नहीं, बल्कि खूबसूरती के लिए भी बिछाई जाती है। कई एयरपोर्ट अपनी खास डिजाइन वाली कालीनों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

कौन सी कालीन इस्तेमाल होती है?Image Credit : Instagram04 / 07

कौन सी कालीन इस्तेमाल होती है?

हवाई अड्डों पर घरों में इस्तेमाल होने वाली साधारण कालीन नहीं लगाई जाती। यहां खास कमर्शियल-ग्रेड कार्पेट लगती है, जो लाखों लोगों के आने-जाने का दबाव झेल सकती है और जल्दी खराब नहीं होती।

फिसलने का खतरा कम होता हैImage Credit : Instagram05 / 07

फिसलने का खतरा कम होता है

टाइल्स या मार्बल की तुलना में कालीन पर फिसलने की संभावना कम होती है। यही वजह है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

टाइल्स या मार्बल की तुलना में कालीन पर फिसलने की संभावना कम होती है। यही वजह है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।Image Credit : Instagram06 / 07

टाइल्स या मार्बल की तुलना में कालीन पर फिसलने की संभावना कम होती है। यही वजह है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

कालीन धूल और छोटे कणों को कुछ समय तक अपने अंदर रोककर रख सकती है, जिससे वे पूरे टर्मिनल में फैलते नहीं हैं। हालांकि इसकी नियमित सफाई भी जरूरी होती है।

क्या इसे घर में बिछा सकते हैं?Image Credit : Instagram07 / 07

क्या इसे घर में बिछा सकते हैं?

अगर आप घर के किसी कमरे, होम ऑफिस या स्टडी एरिया में मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली कालीन चाहते हैं, तो कमर्शियल कार्पेट लगवा सकते हैं। हालांकि यह घरेलू कालीनों जितनी मुलायम नहीं होती, लेकिन काफी टिकाऊ होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!