प्यार का दुश्मन बनेगा इस रंग का गुलाब, Rose Day से पहले जान लें कौन से रंग का गुलाब नहीं देना चाहिए
वैलेंटाइन वीक जल्द ही शुरू होने वाला है, और प्यार के इस सप्ताह का पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब देते हैं, हालांकि हर रंग के गुलाब को देने के पीछे खास मैसेज होता है, तो अगर आप भी इस रोज डे किसी को गुलाब दे रहे हैं। तो जान लीजिए कि, किस रंग का गुलाब आपको बिल्कुल नहीं देना है।
वैलेंटाइन्स वीक 2026 का पहला दिन
वैलेंटाइन्स वीक 2026 आने वाली 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। प्यार के सप्ताह में सबसे पहले रोज डे मनाया जाता है। रोज डे के दिन पर सभी एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं।
गुलाब संग कहें दिल की बात
गुलाब का फूल प्यार, भावना, सुंदरता और रिश्तों में छुपे जज्बातों का प्रतीक माना जाता है। कपल्स वैलेंटाइन्स वीक में एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने दिल की बातें कहते हैं।
अलग अलग रंगों के गुलाब
लाल-पीले से लेकर गुलाबी-हरे तक आपको मार्केट में कई रंगों के गुलाब के फूल मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि, हर रंग के गुलाब का कुछ अलग मतलब होता है। ऐसे में अगर आप रोमांटिक अंदाज में किसी को वैलेंटाइन पर गुलाब देना चाहते हैं, तो जान लीजिए किस रंग का गुलाब नहीं देना है और क्यों।
पीला गुलाब
पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन प्यार के रिश्ते में यह जलन, दूरी या ब्रेकअप का संकेत भी देता है। इसलिए Rose Day पर इसे देने से गलत मैसेज जा सकता है।
सफेद गुलाब
सफेद गुलाब शांति और पवित्रता को दर्शाता है। रोमांटिक रिश्तों में यह अक्सर इमोशनल दूरी या सैडनेस का संकेत माना जाता है। पार्टनर इसे प्यार की कमी समझ सकता है।
हरा गुलाब
हरा गुलाब नई शुरुआत और दोस्ती का प्रतीक होता है। लेकिन रोमांटिक संदर्भ में इसका अर्थ साफ नहीं माना जाता। इस रंग का गुलाब देने से सामने वाला कंफ्यूज हो सकता है।
इस तरह के गुलाब भी न दें
इसी के साथ साथ काला, नीला और किसी भी तरह से मुरझाया हुआ गुलाब नहीं देना चाहिए। काला रंग रिश्ते के खत्म होने का संकेत दे सकता है। वहीं नीला भी रहस्य और असंभव प्रेम दर्शाता है। ये भी ध्यान रखें कि, गुलाब चाहे किसी भी रंग का हो, मुरझाया हुआ गुलाब तो बिल्कुल ही न हो। यह रिश्ते में बेरुखी और लापरवाही दिखाता है। हमेशा Rose Day पर पार्टनर को ताजा फूल ही दें।
इन 4 राशियों के लिए काफी मुश्किल रहेगा 13 फरवरी का दिन, सतर्क रहें और करें ये उपाय
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त
89KM लंबाई, 65 स्टेशन, 21 इंटरचेंज; ये है भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रूट
नई Vande Bharat Sleeper उतरेंगी पटरी पर, अब छोटे शहरों से भी होगी कनेक्टिविटी
The 50: जमाने के सामने अरबाज पटेल ने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को किया प्रपोज, जल्द होगी शादी!!
T20 World Cup Points Table Updates (12-february-2026): भारत, श्रीलंका और इटली की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
Naravane's Book: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब के कथित लीक मामले में पेंगुइन इंडिया से 2 दिन तक पुलिस की पूछताछ
दृश्यम से 5 लाख गुना ज्यादा खतरनाक है ये 7 सीरीज
O’Romeo Box Office Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ओ रोमियो ने कर दी ताबड़तोड़ कमाई, गदगद हुए मेकर्स
लोग साइकिल-घोड़ों से चलेंगे? कार को नहीं मिलेगा रास्ता; बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को क्यों सुनाई खरी-खरी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited