Valentine Day 2025: देखते ही कायल हो जाएगा बॉयफ्रेंड, अगर पहन ली इन बी-टाउन एक्ट्रेस की तरह लाल साड़ियां
वैलेंटाइन डे नजदीक है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में जब वैलेंटाइन आने में महज 2 दिन का वक्त बचा है तो कपल्स अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। लड़कियां इस खास मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए ड्रेसेस सलेक्ट कर रही होंगी तो वहीं लड़के उन्हें सरप्राइज देने का प्लान बना रहे होंगे। वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए लोग लाल रंग का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स को ट्राय कर सकती हैं।

लुक्स फॉर वैलेंटाइन डे
लव बर्ड्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। प्यार में पड़े लोग इस महीने का पूरे साल भर इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है जो 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लोग लाल गुलाब देकर अपनी क्रश और गर्लफ्रेंड से दिल की बात कहते हैं। वहीं लड़कियां अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए खूब सजती संवंरती हैं। इस खास मौके पर लड़कियां लाल रंग की ड्रेस भी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स को ट्राय कर सकती हैं।

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने लाल रंग की रफल साड़ी पहनी है। इस तरह की साड़ियां पारंपरिक लुक के साथ साथ मॉर्डन टच भी देती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप इस तरह की साड़ी पहनकर ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं।

जान्हवी कपूर
शिमर लुक वाली साड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी के साथ आप सिंपल ब्लाउज कैरी कर हाइलाइट कर सकती हैं। खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने नेट फैब्रिक वाली साड़ी पहनी है जो स्टाइलिश लुक दे रही है। इसमें एम्ब्राइडरी स्ट्रिप्ड पैटर्न के साथ फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है।

माधुरी दीक्षित
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का रेड साड़ी लुक कमाल का है। इस साड़ी को उन्होंने काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। खुले बाल और स्मोकी मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

कृति सेनन
कृति सेनन का डार्क रेड साड़ी लुक काफी एलिगेंट है। उन्होंने इसे स्टाइलिश नेक वाले फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। बालों को मिडिल पार्ट करते हुए उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

WPL की चैंपियन बनने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

दिल्ली विश्वविद्यालय या फिर JNU, जानें कौन सी यूनिवर्सिटी है बेस्ट

IQ TEST: किस भाभी के पास है चाबी, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह

शनि ग्रह का बढ़ा कद, जुपिटर छूटा काफी पीछे; मिल गए और 128 नए चंद्रमा

विराट ने बताया कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

DA News Today: DA में बंपर बढ़ोतरी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा धमाका, क्या 2025 में DA बढ़कर 57% होगा?

सिकंदर रिलीज से पहले बदला-बदला दिखा भाईजान का अंदाज, फंकी लुक में हुए स्पॉट तो फैंस ने कर डाली ये डिमांड

Gold smuggling case: रान्या राव के सौतेले पिता पर बड़ा एक्शन! हिरासत पर एक्ट्रेस को पड़े कई थप्पड़

Karnataka: '4% कोटा केवल मुसलमानों के लिए नहीं...' डीके शिवकुमार बोले- इसमें पिछड़े वर्ग के लोग भी शामिल

भागलपुर में पुलिस पर हमला, झगड़ा सुलझाने पहुंची पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited