वायु प्रदूषण से बचाव का देसी उपाय, घर की हवा को ऑक्सीजन जोन बना देंगे ये 5 इनडोर प्लांट
Top 5 Indoor Plants : दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर न केवल बाहर घर में भी महसूस किया जा सकता है। इससे बचाव के लिए आप कुछ शानदार इंडोर प्लांट्स को घर में लगा सकते हैं। जो आपके घर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ा सकते हैं।
बेस्ट 5 इंडोर प्लांट
आजकल शहरों की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्मॉग, धूल, धुआं और कई अन्य प्रदूषक गैसें हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में घर और बाहर दोनों जगह की हवा हमारे लिए खतरनाक हो गई है। आइए जानते हैं 5 ऐसे इंडोर प्लांट्स जो आपके घर की हवा को शुद्ध करते हैं।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट की खासियत है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। यही कारण है कि इसको “मदर-इन-लॉज टंग” भी कहा जाता है। इसे आप घर के अंदर लगा सकते हैं।
पीस लिली (Peace Lily)
यदि आप घर के पॉल्यूशन को कम करने के साथ-साथ घर की शोभा भी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पीस लिली का पौधा लगाना चाहिए। ये हवा से अमोनिया, ट्राइक्लोरोएथिलीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे तत्वों को साफ करता है।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा का इस्तेमाल आमतौर पर स्किन की समस्याओं के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक शानदार एयर प्यूरिफाइंग प्लांट भी है। जी हां एलोवेरा हवा में मौजूद बेंजीन और फॉर्मेल्डिहाइड को हटाता है।
मनी प्लांट (Money Plant)
भारतीय घरों में सबसे ज्यादा मनी प्लांट का इस्तेमाल इनडोर प्लांट के रूप में किया जाता है। धन से जोड़कर देखा जाने वाला ये पौधा आपकी हवा को भी शुद्ध करता है।
अरेका पाम (Areca Palm)
हवा की नमी को बरकरार रखने, कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे घातक प्रदूषकों को सोखने में अरेका पाम कारगर होता है। यह लिविंग रूम और ऑफिस के लिए बढ़िया पौधा है।
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों वाली टीम कौन सी है
Akshaye Khanna के करियर पर काला धब्बा छोड़ गई ये 5 फ्लॉप फिल्में, आज तक एक्टर की आंखों से बहते हैं अफसोस के आंसू
भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान
दिमाग तो जन्मजात था हमारे पास, फिर भी बचपन की कई सारी चीजें हमें क्यों नहीं याद रहतीं? जानें क्या है माजरा
बीच पर धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी, इन खूबसूरत जगहों पर समुद्र किनारे मिलेगा अल्टीमेट फन
अगर देख लीं हिना खान की ये 7 फिल्में, तो दूर हो जाएगी परेशानी
'मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो..' शादी रद्द होने के बाद सार्वजनिक मंच से स्मृति मंधाना ने कही दिल की बात
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में उठा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड मौजूद
Goa Nightclub Tragedy: 11:45 पर आग और 1:17 पर थाईलैंड की टिकट! क्या पहले से तय था लूथरा ब्रदर्स के भागने का प्लान?
UP के फेमस पूर्व IPS गिरफ्तार, जालसाजी में खा सकते हैं जेल की हवा; बोले-जा सकती है जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited