शॉपिंग की आदत क्यों पड़ जाती है? जानें खुद को खर्च करने से कैसे रोकें
एक रिसर्च बताती है कि दुनिया में करीब 40 करोड़ लोगों बिना जरूरत के भी शॉपिंग करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फिजूल में शॉपिंग की आदत क्यों लग जाती है? क्यों लोग बिना बात के खर्च करके खुश महसूस करते हैं। आइए जानते हैं फिजूल की शॉपिंग से कैसे बचें:
क्यों लग जाती है शॉपिंग की आदत
कुछ लोगों को शॉपिंग आदत सी बन जाती है। यह उनके बिहेवियर का हिस्सा बन जाता है। ऐसे लोग न चाहते हुए भी ऐसी चीजों पर पैसे खर्च करते हैं, जिसकी जरूरत उन्हें नहीं होती। एक्सपर्ट्स मानते हैं स्ट्रेस और एंग्जाइटी से पीड़ित लोग राहत पाने के लिए ऐसा करते हैं। वहीं जिन लोगों में कॉन्फिडेंस कम होता है, नई चीज खरीदने पर थोड़ी देर के लिए उनका कॉन्फिडेंस बूस्ट हो जाता है।
कैसे करें शॉपिंग की आदत पर कंट्रोल
निजी जीवन में कुछ चीजें हैं जिन्हें अपनाकर हम फिजूल की शॉपिंग की आदत से बच सकते हैं। आइए जानते हैं क्या करना चाहिए:
खर्च की लिमिट तय करें
सबसे जरूरी है कि आप हर महीने की आय और खर्च का हिसाब रखें। शॉपिंग के लिए एक बजट निर्धारित करें और ससे ज्यादा खर्च न करें।
कैश पेमेंट की आदत डालें
कई बार क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना हमें उन चीजों की खरीदारी भी करवा देता है जिसकी जरूरत नहीं होती। ऐसे में कैश पेमेंट करने की आदत डालें। इससे ओवर स्पेंडिंग को कंट्रोल कर सकते हैं।
खुद से करें सवाल
अगर कुछ खरीदना है तो पहले खुद से कई बार सवाल करें कि आपको वाकई इसकी जरूरत है? कुछ दिन के लिए जवाब ना में दें। इससे भी शॉपिंग की आदत को कंट्रोल किया जा सकता है।
मोबाइल ब्राउजिंग का ध्यान रखें
कई बार कोई जरूरत की चीज सर्च करने के बाद हमारे मोबाइल पर उसी से मिलती जुलती तमाम चीजों के ऐड दिखने लगते हैं। मन उन चीजों को खरीदने के लिए बेचैन होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने मोबाइल से कैशे क्लियर करते रहें।
थैंकफुल रहें
यह थोड़ा सा आध्यात्मिक तरीका है लेकिन इसे आजमा कर देखें। आपके पास जो चीजें हैं, उनके लिए शुक्रगुजार रहें। इससे नेगेटिव इमोशंस में कमी आती है।
कमाई में MBBS से आगे निकला ये मेडिकल कोर्स, नीट पास करने की भी जरूरत नहीं
25 रन पर 6 विकेट, T20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों का कमाल
वायुसेना की वर्दी पर कौन सा पक्षी है? सच जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
भारत में रूसियों का ठिकाना, मिल जाता है सबकुछ, 99% लोग हैं अनजान
Jio के पास है 123 रुपये का 28 दिन वाला प्लान, 90% लोगों को नहीं मालूम है इसके बारे में
झिटकू-मिटकी के प्रेम की अमर दास्तान: लोग इश्क में देते हैं जान, ये जान देकर बन गए भगवान
इस बच्ची ने अपने डांस से बड़े-बड़े डांसरों को कर दिया फेल, धुरंधर के गाने पर नाचकर लूट ली महफिल
बुलेट ट्रेन की टॉप स्पीड क्या है? हमेशायाद रहेगा ये नंबर!
Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर आएंगे विजय सेतुपति, नितेश तिवारी ने किया कमाल?
Noida News: नोएडा की सबसे व्यस्त सड़क होगी जाम मुक्त, प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited