किडनी स्टोन का दर्द बढ़ा देती हैं ये चीजें, पथरी के मरीज गलती से भी न करें डाइट में शामिल
किडनी स्टोन की समस्या में दवा के साथ सही डाइट बेहद जरूरी होती है। कुछ रोजमर्रा की चीजें पथरी का दर्द और साइज दोनों बढ़ा सकती हैं। अगर आप किडनी स्टोन से परेशान हैं, तो जानिए कौन-सी चीजें डाइट में गलती से भी शामिल नहीं करनी चाहिए और कैसे सही खानपान से दर्द से राहत पाई जा सकती है।
पथरी के मरीज क्या न खाएं
किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या आजकल बहुत आम होती जा रही है। गलत खानपान, कम पानी पीना और लाइफस्टाइल की लापरवाही इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। पथरी का दर्द इतना तेज होता है कि आदमी तड़प उठता है। लेकिन अक्सर लोग दवाओं पर तो ध्यान देते हैं, डाइट में हो रही गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि कुछ रोजमर्रा की चीजें किडनी स्टोन का दर्द कई गुना बढ़ा सकती हैं। अगर आप या आपके घर में कोई पथरी का मरीज है, तो इन चीजों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है।
ये वाली सब्जियां बढ़ा सकती हैं पथरी
पालक, चुकंदर, भिंडी जैसी हरी सब्जियां वैसे तो सेहतमंद मानी जाती हैं, लेकिन किडनी स्टोन के मरीजों के लिए ये नुकसानदेह हो सकती हैं। इनमें ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी का आकार बढ़ा सकती है। इसलिए पथरी की समस्या में इन सब्जियों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।
चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन
दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करने की आदत कई लोगों को होती है। लेकिन किडनी स्टोन के मरीज अगर दिन में बार-बार चाय-कॉफी पीते हैं, तो यह दर्द को बढ़ा सकता है। इनमें मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिससे पथरी बनने का खतरा और बढ़ जाता है।
ज्यादा नमक वाली चीजें
पापड़, अचार, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में नमक बहुत ज्यादा होता है। ज्यादा नमक लेने से यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो सीधे तौर पर किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाता है। पथरी के मरीजों को नमक का सेवन सीमित रखना बेहद जरूरी है।
रेड मीट और ज्यादा प्रोटीन
रेड मीट और ज्यादा मात्रा में नॉनवेज खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है। इससे यूरिक एसिड स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। पथरी के मरीजों को अपनी डाइट में प्रोटीन का संतुलन बनाए रखना चाहिए।
चॉकलेट और मीठी चीजें
चॉकलेट और ज्यादा शुगर वाली चीजों में भी ऑक्सलेट पाया जाता है। ज्यादा मीठा खाने से किडनी पर दबाव पड़ता है और पथरी का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए मीठे का सेवन सीमित रखना बेहतर होता है।
गांठ बांध लें ये बात
किडनी स्टोन की समस्या में सिर्फ दवा नहीं, सही डाइट भी उतनी ही जरूरी होती है। अगर समय रहते इन गलतियों को सुधार लिया जाए, तो पथरी के दर्द और साइज दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
पेरेंटिंग के लिए 777 नियम क्या है? महज 21 मिनट में संवार सकते हैं बच्चों का फ्यूचर
वंदे भारत एसी चेयर कार का किराया चीन-जापान के मुकाबले कितना कम, सुविधाओं में इतना फर्क?
TV TRP Report Week 5: नागिन का फन कुचलकर नंबर 1 बनी 'अनुपमा', बुरी तरह बैठा तुलसी का भट्टा
अरबपति होने के बाद कंजूस-मक्खीचूस हैं सलमान खान सहित ये सितारे, जेब से चवन्नी निकालने में भी लगता है डर
दुनिया का मशहूर हाईवे, 100 साल की उम्र, कहलाता है 'Mother रोड', बेहद मशहूर गाने से इसका संबध
Viral Video: फ्रिज से दूध पीने के लिए बच्ची ने भिड़ाया ऐसा जुगाड, देखकर कहेंगे- 'इसने तो गर्दा उड़ा दिया'
फिल्म का टाइटल 'घूसखोर पंडत' रखने पर नीरज पांडे को फटकार, SC ने कहा-आप किसी समाज को 'नीचा' नहीं दिखा सकते
सिर्फ पेमेंट ही नहीं, Google Pay है 'सुपर ऐप'! इन 7 जादुई फीचर्स का भी करें इस्तेमाल
'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले वीडियो शेयर कर शाहिद कपूर ने मचाई हलचल, कैप्शन में खोला फिल्म का राज
दिल्ली में विदेशी युवक की आत्महत्या की कोशिश, होटल के बाहर हंगामा; पुलिस ने बचाई जान
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited