शैलेश लोढ़ा उर्फ तारक मेहता की लाडली बिटिया स्वरा की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हो रही है। सोशल मीडिया पर परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शैलेश, उनकी पत्नी और बिटिया ट्रेडिशनल अवतार में काफी जम ठम रहे हैं।
वायरल वीडियो में पापा और बेटी का प्यार देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। बेटी की शादी के फँक्शन के लिए शैलेश ने पत्नी संग ट्विनिंग की थी। बैंगनी रंग के बनारसी बंदगला में।
स्वरा ने जहां नारंगी लहंगा पहना था। वहीं उनकी मम्मी ने पापा संग ट्विनिंग करते हुए बैंगनी रंग का लहंगा पहना था। दोनों मां-बेटी के लहंगों पर एक सा छापा वर्क किया हुआ था।
प्री वेडिंग फंक्शन के लिए स्वरा ने नारंगी रंग का लहंगा चोली पहना हुआ था। जिसके साथ वाला मेकअप, हेयर सबकी तारीफ की जा रही है।
बनारसी स्टाइल वाले लहंगे में स्वरा बेहद खूबसूरत दिखीं। ऑरेंज कलर का लहंगा दिन के फंक्शन्स में बहुत ही प्यारा लगता है।
हॉल्टर नेक ब्लाउज, कलीदार लहंगा और बैक साइड शोल्डर से कैरी किया हुआ दुपट्टा के साथ स्वरा ने लुक कम्पलीट किया था।
स्वरा ने लहंगे के साथ गोल्ड की सिंपल और ट्रेडिशनल ज्वेलरी ही पहनी थी। स्लीक ब्रेड के साथ सिंपल मेकअप और दुल्हन वाली मेहंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।