सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी और अपने पति की खानपान की आदतों के बारे में खासा चर्चा की। सोनाक्षी ने बताया कि, कैसे चाय, कॉफी को लेकर उनका मन बार बार बदलता रहता है।
सोनाक्षी ने रिवील किया कि, वे पहले बहुत कॉफी पीती थीं, लेकिन अब उन्हें चाय पीना काफी पसंद है। और उनके मुड के हिसाब वे कभी ब्लैक तो दूध वाली कॉफी, चाय आदि पीती हैं।
लेकिन सोनाक्षी ने बताया कि, उनके पति हमेशा ही एक चीज पीते हैं। जहीर दूध या चाय नहीं बल्कि हमेशा ही काली कॉफी पीना पसंद करते हैं।
ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है, और जहीर हमेशा ही डाइट पर हो या नहीं केवल ब्लैक कॉफी ही पीते हैं।
जहीर बिना शक्कर, क्रीम या फ्लेवर सीरप वाली ब्लैक कॉफी पीते हैं। जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। इससे कैलोरीज कम होती है और इससे ब्लड शुगर लेवल पर भी कोई असर नहीं होता है।
जहीर बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और ब्लैक कॉफी बैलेंस्ड डाइट का बड़ा हिस्सा है। हर किसी को ही अपनी डाइट में काली कॉफी शामिल करनी चाहिए।
हालांकि पानी के बदले अगर आप ब्लैक कॉफी पिएं तो ये गलत हो सकता है। बहुत अधिक मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से बचना चाहिए।