जब कोई व्यक्ति आपको बहुत ध्यान देता है, आपकी तारीफ करता है और हर समय आपके साथ रहना चाहता है, तो यह किसी भी रिश्ते में खास महसूस करा सकता है। लेकिन ये प्यार की अधिकता रिश्ते में एक चेतावनी भी हो सकती है। जिसे लव बॉम्बिंग कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
अगर कोई व्यक्ति शुरुआत में ही लगातार आपकी तारीफ करता है। तो ये लव बॉम्बिंग का साफ संकेत है। इसे साधारण समझना आपकी भूल होगी।
लव बॉम्बिंग करने वाले लोग अक्सर रिश्ते की शुरुआत में ही भविष्य की योजनाओं की बात करते हैं। ऐसा करना एक अच्छे रिश्ते का संकेत नहीं है।
अगर कोई व्यक्ति आपको बार-बार कॉल या मैसेज करता है और हर समय आपके साथ संपर्क में रहना चाहता है। तो यह लव बॉम्बिंग का साफ संकेत है।
कुछ लोग रिश्ते की शुरुआत में ही बहुत महंगे-महंगे गिफ्ट्स देने लगते हैं। ऐसा करके वह सामने वाले को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह लव बॉम्बिंग का हिस्सा हो सकता है।
यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको इसमें समय के साथ कुछ लिमिट का आगे बढ़ना स्वाभाविक है। यदि आपका साथी शुरू से ही रिश्ते में कोई लिमिट सेट नहीं करना चाहता है, तो इसे लव बॉम्बिंग कहते हैं।