मार्केट में छाई छोटी-छोटी कुर्तियां, स्टाइलिश में हैं नंबर 1, देखें शॉर्ट कुर्ती के नए-नए डिजाइन

आजकल मार्केट में शार्ट कुर्तियां खूब चल रही हैं। लड़कियों को ये खूब पसंद आती हैं। अगर आप भी इस गर्मियों में शॉर्ट कुर्ती खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यहां से शॉर्ट कुर्ती के नए- नए डिजाइन देख लेने चाहिए।

Authored by: सृष्टिUpdated Apr 18 2026, 09:50 IST
​शॉर्ट कुर्ती डिजाइन​Image Credit : Pinterest01 / 07

​शॉर्ट कुर्ती डिजाइन​

शॉर्ट कुर्ती आजकल हर लड़की की वॉर्डरोब की जान बन चुकी है। आराम भी, स्टाइल भी, और थोड़ी सी मैं ही फैशन हूं वाली फीलिंग भी। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस की जल्दी हो या दोस्तों के साथ अचानक प्लान बन जाए, शॉर्ट कुर्ती बिना ज्यादा सोच-विचार के आपको तैयार कर देती है। जींस के साथ पहन लो तो कूल, प्लाज़ो के साथ पहन लो तो एलीगेंट, और अगर मन हो तो बस आईने के सामने दो मिनट खड़े होकर खुद की तारीफ कर लो, लुक अपने आप बन जाता है। यहां हम बात करेंगे कि शॉर्ट कुर्ती आखिर इतनी खास क्यों है, कैसे इसे अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, और क्यों ये हर सीजन में ट्रेंड में बनी रहती है।

ट्रेंडी फूल स्लीव कुर्तीImage Credit : Pinterest02 / 07

ट्रेंडी फूल स्लीव कुर्ती

इस तरह की फूल स्लीव वाली शॉर्ट कुर्तियां तो सबसे ज्यादा बिक रही हैं। ये सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड में हैं और काफी खूबसूरत नजर आती हैं। आप भी इस तरह की कुर्तियां खरीद सकती हैं और इन्हें जींस या प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

फ्रॉक शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest03 / 07

फ्रॉक शॉर्ट कुर्ती

​फ्रॉक वाली शॉर्ट कुर्ती काफी कूल लगती है। आप इस तरह की कुर्तियों को जींस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। ये कॉलेज या ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट है।

स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेक कुर्तीImage Credit : Pinterest04 / 07

स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेक कुर्ती

स्वीटहार्ट नेक वाली शॉर्ट कुर्ती बेस्ट लगती है। ये स्लीवलेस होती हैं और काफी क्यूट नजर आती हैं। ये बैगी जींस के साथ सबसे सही लगती है। आप इस तरह की कुर्ती डेली पहन सकते हैं।​

फूल स्लीव फ्लोरल कुर्तीImage Credit : Pinterest05 / 07

फूल स्लीव फ्लोरल कुर्ती

​फूल स्लीव वाली फ्लोरल डिजाइन की शॉर्ट कुर्ती ट्रेंड में है। ये मॉर्डन लड़कियों को खूब पसंद आ रही है। ये काफी कंफर्टेबल होती हैं और गर्मियों के लिए बेस्ट है।​

हॉल्टर नेक शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest06 / 07

हॉल्टर नेक शॉर्ट कुर्ती

कई सारी लड़कियों को हॉल्टर नेक पसंद आते हैं। ऐसे में इस डिजाइन की शॉर्ट कुर्तियों की डिमांड भी बढ़ जाती है। इसे खरीदकर आप अपने स्टाइल में चार चांद लगा सकती हैं।

डोरी वाली शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest07 / 07

डोरी वाली शॉर्ट कुर्ती

गर्मियों में कॉटन फैब्रिक की डोरी वाली शॉर्ट कुर्ती आपके लिए ही है। ये आप रोज ऑफिस, मार्केट में पहन सकती हैं। ये फैशन में भी है और देखने में भी काफी क्लासी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!