बॉलीवुड वालों का फैशन भी है इन टीवी हसीनाओं के आगे ढेर, कोमोलिका की बिंदी तो सिमर की साड़ियों का आज भी गजब क्रेज

टीवी हसीनाओं का स्टाइल आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। कोमोलिका की बिंदी हो या सिमर की साड़ियां, हर लुक बना ट्रेंडसेटर। इनके फैशन के आगे बॉलीवुड भी फीका लगता है, और फैंस आज तक इन्हें फॉलो करते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 8 2026, 09:11 IST
ये लुक्स देख बॉलीवुड भी शॉकImage Credit : Instagram01 / 07

ये लुक्स देख बॉलीवुड भी शॉक

टीवी की टॉप हसीनाओं के ये वाले लुक्स आज भी याद किए जाते हैं। ये हैं मोहब्बते की ईशिता की सिंपल साड़ियों से लेकर ससुराल सिमर का की दीपिका की अनारकली कुर्तियां तो छापा वर्क नेट की साड़ियों का ट्रेंड आज भी ट्रेंडी है। बेशक ही ये वाले लुक्स बॉलीवुड हसीनाओं के ट्रेंड्स को भी फेल करते हैं।

जोधा अकबरImage Credit : Instagram02 / 07

जोधा अकबर

जोधा अकबर शो में एक्ट्रेस परिधि शर्मा का रॉयल लहंगा साड़ी लुक काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उन्होने शो में मल्टीकलर के लहंगे को साड़ी दुपट्टा और कंट्रास्ट गोटा वर्क ओढ़नी के साथ पेयर अप किया था।

इस प्यार को क्या नाम दूंImage Credit : Instagram03 / 07

इस प्यार को क्या नाम दूं

इस प्यार को क्या नाम दूं शो में खुशी कुमारी के रोल में सनाया ईरानी ने बहुत ही खूबसूरत से अनारकली सूट पहने थे। बैलून स्लीव्स, पतली गोटा लेस बॉर्डर की नेट वाली घेरदार अनारकली कुर्तियों के साथ दुपट्टा और चूड़ीदार सलवार का ट्रेंड बहुत पसंद किया गया था।

ये रिश्ता क्या कहलाता हैImage Credit : Instagram04 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षरा उर्फ हिना खान ने सीधा पल्ला ट्रेडिशनल साड़ियां पहनी है। इस तरह की साड़ियां आज तक ट्रेंडी हैं। गोटा लेस बॉर्डर और ट्रांसपेरेंट स्टाइल की साड़ियां तो छोटी स्लीव्स के बनारसी सिल्क ब्लाउज का कॉम्बिनेशन वाकई आइकॉनिक रहा है।

कसौटी जिंदगी केImage Credit : Instagram05 / 07

कसौटी जिंदगी के

कसौटी में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी की साड़ियों से लेकर ब्लाउज तो बिंदी तक का फैशन खूब चर्चा में रहा है। इस तरह की बिंदियां आज तक याद की जाती हैं।

पवित्र रिश्ताImage Credit : Instagram06 / 07

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे ने बहुत ही सिंपल और क्लासिक कॉटन की साड़ियां पहनी थी। छोटी स्लीव्स के डोरी बैक ब्लाउज और प्लेन साड़ियों का ट्रेंड भी यहीं से शुरू हुआ था।

दीया और बाती हमImage Credit : Instagram07 / 07

दीया और बाती हम

संध्या राठी की ये ट्रेडिशनल ट्रेडिशनल लहरिया साड़ी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुई हैं। बेशक ही इन आईकॉनिक साड़ी-सूट ट्रेंड्स की आज तक चर्चा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!