सगाई में सामंथा को मिली इतने करोड़ की अंगूठी, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा डिजाइन
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने ईशा योगा सेंटर में सिंपल अंदाज में शादी की, साड़ी में सामंथा बेहद प्यारी लगीं। लेकिन उनकी साड़ी से ज्यादा नेटिजन्स की नजरे उनकी सगाई की अंगूठी की टिक गई। सामंथा की रिंग की कीमत और डिजाइन दोनों ही खास है। देखें इस रिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
सामंथा रुथ की सगाई की अंगूठी
सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में राज निदिमोरु संग दूसरी शादी की है। सामंथा और राज ने ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की.. लाल साड़ी में दुल्हन बनीं सामंथा बहुत ही सुंदर लग रही थी। हालांकि उनकी साड़ी से ज्यादा नेटिजन्स की नजरे उनकी यूनिक डिजाइन वाली अंगूठी पर टिक गईं।
पहले ही हो गई थी सगाई
वायरल फोटोज देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि, राज ने सामंथा को इस साल के शुरुआत में ही प्रपोज कर दिया था। सामंथा को उन्होने बहुत ही खूबसूरत डिजाइन वाली अंगूठी के साथ प्रपोज किया है।
खास डिजाइन
सामंथा की सगाई की अंगूठी खास लोज़ेंज कट डायमंड के साथ बनाई गई थी। जिसकी कीमत करोड़ों में होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
क्या होता है लोजेंज कट
लोजेंज कट डायमंड खास पतंग के आकार में होता है जिसे शील्ड कट डायमंड भी कहा जाता है। इसकी चारों साइड्स एक समान तिकोनी होती है, ओवल या कुशन कट वाला ऐसा डायमंड रिंग बेशक ही आपने भी कभी नहीं देखा होगा।
ऐसे डायमंड से मिलकर बनी
ये खास खूबसूरत रिंग के सेंटर में लोजेंज पोर्ट्रेट कट डायमंड लगा हुआ था। जो करीब 2 ct का था। जिसके साथ 8 कस्टम पोर्ट्रेट कट डायमंड लगे हुए थे। जो पत्तियों के आकार में थे।
कुछ ही लोग बनाते हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया में कुछ ही लोग हैं, जो इस प्रकार की डायमंड कटिंग में माहिर हैं। वहीं सामंथा की रिंग काफी बारीकी के साथ बनाई गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये रिंग कितनी खास और कीमती होगी।
करोड़ों की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा की ये वाली रिंग करीब करीब 1.5 करोड़ रुपये की है।
2 दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, बर्फबारी-शीतलहर से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरे से थम जाएंगी ट्रेनें
कौन हैं मंगेश यादव, 5.2 करोड़ में हुए नीलाम
कैमरन ग्रीन और पथिराना के बाद आईपीएल 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
चाचा की उम्र के एक्टर से ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये हसीनाएं, स्क्रीन पर देखकर लोगों को लगी थी मिर्ची
IPL 2026 में ऐसी होगी पंजाब किंग्स की सबसे मजबूत प्लेइंग 11
देश का सबसे अमीर राज्य कौन, क्या आप भी रहते हैं वहां?
आज की मंडी का भाव (17 Dec 2025): नीमच, मंदसौर और इंदौर मंडी में आज अनाज, दाल और मसाले के भाव
IND vs SA 4th T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
2 दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, बर्फबारी-शीतलहर से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरे से थम जाएंगी ट्रेनें
IND vs SA: चौथे टी20 से पहले शिवम दुबे ने दिया कप्तान और उपकप्तान के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited