Rose Shayari: यहां पढ़ें गुलाब पर शायरी, दिल में इश्क जगा देंगे गुलाब पर लिखे ये शेर
Shayari on Rose in Hindi: फरवरी का महीना आ गया है। इस महीने सबसे ज्यादा जिस फूल की चर्चा होती है वो है गुलाब। इश्क का महीना कहलाने वाले फरवरी में लोग इसी गुलाब के साथ अपने महबूब से प्यार का इजहार करते हैँ। आइए पढ़ते हैं इसी गुलाब पर लिखे कुछ मशहूर शेर:
Authored by: Suneet Singh Updated Feb 1 2026, 17:04 IST
Image Credit : IStock01 / 09
नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं, ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे
- अहमद फराज
Image Credit : IStock02 / 09
सुना है उस के लबों से गुलाब जलते हैं, सो हम बहार पे इल्ज़ाम धर के देखते हैं
Image Credit : IStock03 / 09
गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले, चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले
Image Credit : IStock04 / 09
कहां चराग़ जलाएं कहां गुलाब रखें, छतें तो मिलती हैं लेकिन मकाँ नहीं मिलता
Image Credit : IStock05 / 09
बुरी सरिश्त न बदली जगह बदलने से, चमन में आ के भी कांटा गुलाब हो न सका
Image Credit : IStock06 / 09
भरी बहार में इक शाख़ पर खिला है गुलाब, कि जैसे तू ने हथेली पे गाल रक्खा है
Image Credit : IStock07 / 09
अज़ाब होती हैं अक्सर शबाब की घड़ियां, गुलाब अपनी ही ख़ुश्बू से डरने लगते हैं
Image Credit : IStock08 / 09
सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे, मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा
Image Credit : IStock09 / 09
आख़िर को रूह तोड़ ही देगी हिसार-ए-जिस्म, कब तक असीर ख़ुशबू रहेगी गुलाब में