Rekha Gupta: सादी साड़ी और सहज मुस्‍कान, दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री की यही पहचान, जानें रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली में कहां रहती हैं, क्‍या है पसंद और कौन कौन हैं परिवार में

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। काफी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के सीएम के रूप में रेखा गुप्ता का नाम तय किया। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली भाजपा की दूसरी महिला सीएम हैं। रेखा गुप्ता से पहले भाजपा की सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी थीं।

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
01 / 05

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वालीं रेखा गुप्ता हरियाणा राज्य के जींद जिले स्थित नगर जुलाना में रेखा गुप्ता का 19 जुलाई 1974 का जन्म हुआ था। पति समेत उनका पूरी परिवार बिजनेस में रहा है। उनके दादा एक आढ़तिया थे। हालांकि रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर काम करते थे। वहीं, मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ रहीं।

कौन हैं रेखा गुप्ता
02 / 05

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता 1992 से राजनीति में हैं। उन्होंने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। वह जब भी नजर आई्ं बेहद सादे लिबास में नजर आई हैं।

रेखा गुप्ता की सादी साड़ी और चेहरे पर मुस्कान
03 / 05

रेखा गुप्ता की सादी साड़ी और चेहरे पर मुस्कान

दिल्ली विधानसभा की सीट से विधायक चुनकर आने वाली रेखा गुप्ता की सादगी लोगों के बीच ऐसी पसंद आई कि उन्होंने इन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया।

रेखा गुप्ता का परिवार Rekha Gupta Family
04 / 05

रेखा गुप्ता का परिवार (Rekha Gupta Family)

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पेशे से व्यवसायी हैं। इनके दो बच्चे हैं, जिनमें से बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता है। रेखा परिवार के साथ दिल्ली के नंदगढ़ गांव में रहती हैं।

रेखा गुप्ता के पति और शिक्षा Rekha Gupta Husband and Education
05 / 05

रेखा गुप्ता के पति और शिक्षा (Rekha Gupta Husband and Education)

बात रेखा गुप्ता के एजुकेशन की करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली है। उनके पति राजनीति से दूर हैं लेकिन रेखा की राजनीति को वह इससे दूर रहकर भी हमेशा सपोर्ट करते रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited