रणबीर की भांजी समारा हो गई इतनी बड़ी, चेहरे पर खास पट्टी चिपकाकर हुईं स्पॉट.. जाने क्या काम आता है ये स्पेशल पैच

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा बहुत ही प्यारी हैं। और हाल ही में समारा अपनी मम्मी और नानी के साथ केजुअल डिनर पर गईं थीं, कूल लुक में समारा बहुत अच्छी लग रही थीं। लेकिन नेटिजन्स को उनके चेहरे पर खास पैच दिखा, देखें आखिर ये पैच क्या काम आता है।

रणबीर कपूर की भांजी
01 / 05

रणबीर कपूर की भांजी

रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी 14 साल की हो गई हैं। और यंग टीनएज समारा की प्यारी मुस्कान तो स्टाइल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हाल ही में समारा केजुअल डिनर के लिए स्पॉट हुई थी। समारा के लुक के साथ उनके चेहरे पर लगा पैच भी काफी वायरल हो रहा है।

समारा की ब्यूटी
02 / 05

समारा की ब्यूटी

समारा साहनी के फीचर्स बहुत ही शार्प और प्यारे हैं। समारा दोनों ट्रेडिशनल तो वेस्टर्न लुक्स में परफेक्ट लगती हैं। और बेशक ही उनका चेहरा कपूर परिवार से मिलता है।

लेटेस्ट लुक
03 / 05

लेटेस्ट लुक

लेटेस्ट लुक में समारा ब्लैक टी शर्ट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस के साथ स्पॉट हुई थीं। सॉफ्ट कर्ल्स वाले लुक में समारा बहुत सिंपल और डिसेंट लग रही थीं। हालांकि देखा जा सकता है कि, उन्हें एक्ने की दिक्कत है। जो इस उम्र की कई लड़कियों को होती है।

चेहरे पर लगाया पैच
04 / 05

चेहरे पर लगाया पैच

समारा ने एक्ने के लिए चेहरे पर पिंपल पैच लगाया था। जो इन दिनों काफी पॉपुलर है, गोल शेप वाला ये पैच आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएगा। जो पके हुए पिंपल्स की दिक्कत में बहुत काम का हो सकता है।

कैसे करता है काम
05 / 05

कैसे करता है काम

पिंपल पैच का यूज खासतौर से पिंपल को फोड़ने या खुजलाने से रोकना तो बैक्टीरिया को प्रवेश से रोकना है। पिंपल पैच लगाने से चेहरे पर निशान भी कम होते हैं। आपको ये 30 से लेकर 300 तक के प्राइस रेंज में मिल जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited