​विदेशी रैम्प पर कोट-पैंट के साथ दिखे देसी लंबे झुमके, दुनिया भर में यूं छाया वेस्टर्न-देसी फ्यूजन​

फैशन की दुनिया में इन दिनों वेस्टर्न और देसी स्टाइल का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। हाल ही में विदेशी ब्रैंड Ralph Lauren के रैम्प शो में मॉडल्स को कोट-पैंट जैसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ लंबे देसी झुमके पहने देखा गया। इस फ्यूजन स्टाइल ने ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोरी है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Mar 11 2026, 12:45 IST
विदेशी रैम्प पर फिर दिखी ये देसी चीजImage Credit : Instagram/Ralph Lauren01 / 07

विदेशी रैम्प पर फिर दिखी ये देसी चीज

पेरिस फैशन वीक में विदेशी फैशन ब्रैंड राल्फ लॉरेन की मॉडल्स कोट-पैंट के साथ देसी झुमके पहने नजर आईं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी ब्रैंड ने देसी इंडियन फैशन अपैरल या एक्सेसरी को रिक्रिएट या कॉपी किया हो।

​वेस्टर्न आउटफिट के साथ देसी ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन​Image Credit : Instagram/Ralph Lauren02 / 07

​वेस्टर्न आउटफिट के साथ देसी ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन​

रैम्प शो में मॉडल्स ने क्लासिक सूट, ब्लेजर और पैंट जैसे आउटफिट के साथ लंबे झुमके पहने। यह स्टाइल इस बात का उदाहरण बना कि पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी को भी आधुनिक वेस्टर्न कपड़ों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इस लुक में मॉडल ने सिल्वर झुमकी पहनी है।

ट्रेडिशनल ईयररिंग्स को दिया नामImage Credit : Instagram/Ralph Lauren03 / 07

ट्रेडिशनल ईयररिंग्स को दिया नाम

हालांकि राल्फ लॉरेन ने इन ईयररिंग्स या झुमकों को भारतीय ओरिजन का नहीं बताया है। जिसके लिए उन्हें काफी बैकलैश भी सहना पड़ रहा है। ब्रैंड ने इन ईयररिंग्स को विंटेज एक्सेसरीज का नाम दिया है।

बोहो फैशन का नया मुकामImage Credit : Instagram/Ralph Lauren04 / 07

बोहो फैशन का नया मुकाम

वाइट शर्ट और लेदर जैकेट के साथ टाई और लंबी लटकन वाली सिल्वर ईयररिंग्स का बोहो लुक काफी ट्रेंडी है। हालांकि ये इंडियन झुमकियां ही हैं, जो अपनी अनोखी कारीगरी और डिटेलिंग के कारण अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स को भी आकर्षित कर रहे हैं।​

फ्यूजन फैशन का बढ़ता ट्रेंडImage Credit : Instagram/Ralph Lauren05 / 07

फ्यूजन फैशन का बढ़ता ट्रेंड

आजकल फ्यूजन फैशन युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग साड़ी के साथ स्नीकर्स या कुर्ते के साथ जैकेट जैसे नए प्रयोग कर रहे हैं। इसी ट्रेंड को रैम्प पर भी देखने को मिला, जहां देसी झुमके वेस्टर्न सूट के साथ नजर आए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चाImage Credit : Instagram/Ralph Lauren06 / 07

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

वेस्टर्न आउटफिट के साथ इस तरह ईयररिंग्स को ग्लोबल स्टेज पर प्रस्तुत करना बड़ा कदम है। जिसे मिले जुले रिव्यूज हासिल हुए हैं।

सालों से पहन रहीं भारतीय महिलाएंImage Credit : Instagram/Ralph Lauren07 / 07

सालों से पहन रहीं भारतीय महिलाएं

इस तरह की झुमकियों को भारतीय महिलाएं सालों से पहन रही हैं। विदेशी ब्रैंड द्वारा अगर इस की एक्सेसरीज रिवियर की जाती है, तो उन्हें सही क्रेडिट देना चाहिए। इससे पहले भी कोल्हापुरी चप्पल, पोटली पर्स को लेकर बहस छिड़ी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!