शादी से पहले ही मंगेतर से हुआ झगड़ा, अपनाएं ये कारगर तरीके, आसानी से सुलझ जाएगा मसला

शादी से पहले मंगेतर के साथ बहस या झगड़ा होना आज के दौर में काफी आम बात है। लेकिन कुछ सिंपल बातों को फॉलो कर आप इस झगड़े को आसानी से निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बातें

Authored by: गुलशन कुमारUpdated May 6 2026, 18:38 IST
​मंगेतर के साथ झगड़ा कैसे सुलझाएं?​Image Credit : Canva01 / 07

​मंगेतर के साथ झगड़ा कैसे सुलझाएं?​

रिश्ते की शुरुआत में एक-दूसरे को समझने की प्रक्रिया चलती रहती है, और इसी दौरान मतभेद भी सामने आते हैं। लेकिन अगर इन झगड़ों को सही तरीके से संभाल लिया जाए, तो रिश्ता और भी मजबूत बन सकता है। आइए जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स...

​गुस्से में फैसला न लें​Image Credit : Canva02 / 07

​गुस्से में फैसला न लें​

झगड़े के दौरान भावनाएं अक्सर हावी हो जाती हैं। ऐसे समय में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है।

​खुलकर करें बातचीत​Image Credit : Canva03 / 07

​खुलकर करें बातचीत​

किसी भी रिश्ते की नींव मजबूत संवाद पर टिकी होती है। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो उसे दिल में दबाकर रखने के बजाय अपने मंगेतर से खुलकर शेयर करें।

​बातों को ध्यान से सुनें​Image Credit : Canva04 / 07

​बातों को ध्यान से सुनें​

अक्सर झगड़े इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि हम सामने वाले की बात पूरी तरह सुनते ही नहीं हैं। सिर्फ अपनी बात कहने के बजाय, पार्टनर की भावनाओं और नजरिए को भी समझने की कोशिश करें।

​मैं नहीं हम​Image Credit : Canva05 / 07

​मैं नहीं हम​

रिश्ते में ‘मैं सही हूं’ वाली सोच झगड़ों को और बढ़ा देती है। इसकी जगह ‘हम मिलकर इसे कैसे सुलझाएं’ वाला नजरिया अपनाएं। इससे दोनों के बीच सहयोग और समझ बढ़ती है।

​छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें​Image Credit : Canva06 / 07

​छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें​

हर छोटी बात को मुद्दा बनाना रिश्ते के लिए सही नहीं होता। कुछ चीजों को नजरअंदाज करना भी जरूरी होता है। इससे रिश्ते में सकारात्मकता बनी रहती है।

​माफी मांगने में न करें देरी​Image Credit : Canva07 / 07

​माफी मांगने में न करें देरी​

अगर गलती आपकी है, तो माफी मांगने में बिल्कुल भी देर न करें। माफी मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि रिश्ते को मजबूत बनाने का एक तरीका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!