Parenting: दादा-दादी की ओवर-पैम्परिंग से बिगड़ने लगा है बच्चा, कैसे करें मैनेज
भारतीय परिवारों में दादा-दादी का स्नेह आशीर्वाद माना जाता है। उनकी कहानियां, उनका अनुभव और उनका प्यार बच्चों के विकास में बड़ा योगदान देता है। लेकिन कई बार उनका अत्यधिक दुलार यानी ओवर-पैम्परिंग बच्चों के व्यवहार को बिगाड़ भी सकता है।
ग्रैंड पेरेंट्स की ओवर पैम्परिंग
बच्चे की हर जिद पूरी करना, उसके नियमों को अनदेखा करना या अनुशासन को 'मन न दुखे' कहकर टाल देना, ये सब बच्चे के व्यक्तित्व पर असर डालते हैं। ऐसे में माता-पिता अकसर परेशान हो जाते हैं कि बच्चे को कैसे सही दिशा में रखा जाए, जबकि दादा-दादी का प्यार भी बना रहे।
दादा दादी की भावनाएं
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इस स्थिति की जड़ इच्छा नहीं, भावनाएं होती हैं। दादा-दादी उम्र के इस पड़ाव पर पोते-पोतियों के साथ समय बिताकर खुद भी ताजगी महसूस करते हैं।
बात करें
माता-पिता को दादा-दादी से सीधे टकराव से बचते हुए प्यार से समझाना चाहिए कि कुछ नियम बच्चों के भविष्य के लिए क्यों जरूरी हैं।
बच्चों को मोटिवेट कराएं
यदि दादा-दादी बच्चे को मिठाई देकर खुश करते हैं, तो उन्हें इसके बदले कहानी सुनाने, टहलने ले जाने, या कोई छोटी कला-सर्जना सिखाने के लिए प्रेरित करें। इससे प्यार भी बना रहेगा और ओवर-पैंपरिंग का प्रभाव भी कम होगा।
प्यार से समझाएं
बच्चे को सीधे-सीधे डांटने के बजाय सकारात्मक तरीके से समझाएं। इससे बच्चा समझने लगेगा कि नियम किसलिए हैं।
धैर्य से काम लें
माता-पिता को धैर्य रखना होगा। परिवार के भीतर संतुलन रातों-रात नहीं बनता। लेकिन जब सब मिलकर छोटे कदम उठाते हैं, तो बच्चा न तो बिगड़ता है और न ही प्यार से वंचित रहता है।
हमेशा रखें याद
दादा-दादी का दुलार और माता-पिता का अनुशासन, दोनों मिलकर ही बच्चे का चरित्र सुंदर बनाते हैं।
Top 6 Mehndi Design Makar Sankranti: अभी तक नहीं लगवाई मकर संक्रांति की मेहंदी, गोरी हथेलियों में खूब जचेंगी ये मेहंदी डिजाइन्स, देखें Latest Mehndi Design, Simple, Easy Photo
Top Makar Sankranti 2026 Rangoli Designs: मकर संक्रांति - हल्दी कुंकू के लिए बनाएं ऐसी शानदार रंगोली डिजाइन्स, देखें लेटेस्ट, सिंपल और Easy Rangoli Photo
WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी और भारत की पहली बल्लेबाज
Nupur-Stebin Wedding Reception: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के ग्रैंड रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, दिशा पाटनी ने ढाया कहर
Jio एक झटके में उड़ाई Airtel-VI की नींद, सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज
Shattila Ekadashi Vrat Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी एकादशी की पूजा, षटतिला एकादशी पूजा मुहूर्त 2026
आज 14-01-2026 के पंचांग | आज कौन सा व्रत है, ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव, चंद्र राशि और योग का ज्योतिषीय विश्लेषण
Gurugram Weather: गुरुग्राम में शिमला-मनाली जैसी ठंड! बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग; मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम
Happy Makar Sankranti Photos: तिल-गुड़ के साथ फीका सा मैसेज नहीं, बल्कि ये खास फोटोज भेजकर अपनों को दें मकर संक्रांति की बधाई
Makar Sankranti 2026 Wishes in Sanskrit: संक्रांति के पर्व में लगाएं सनातनी तड़का, अपनों को भेजें मकर संक्राति की शुभकामनाएं संस्कृत में
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited