Osho: किस तरह के भोजन को जहर मानते थे ओशो, खाने में ये चीज थी खूब पसंद
Osho Birth Anniversary: जाने माने स्पिरिचुअल गुरु और फिलॉसफर रजनीश ओशो की आज जयंती है। 11 दिसंबर, 1931 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे ओशो का असली नाम चंद्रमोहन जैन था। ओशो ने लोगों के बीच अपने दर्शन को इस तरह से रखा कि आज भी उनका अनुसरण करने वालों की संख्या करोड़ों में है।
भोजन को लेकर क्या सोच रखते थे Osho
ओशो भोजन को लेकर कहते थे कि एक स्वस्थ शरीर के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप क्या खा रहे हो, जरूरी ये है कि आप किस मनोदशा में खा रहे हो।
जैसा चित्त वैसा असर
खाते वक्त आपका चित्त कैसा है, मतलब कि भोजन के वक्त आप खुश हो, उदास हो, क्रोधित हो या फिर किसी चिंता में हो। ओशो के मुताबिक आप जिस मनोदशा में भोजन करते हैं उसका वैसा ही असर आपकी सेहत और शरीर पर पड़ता है।
जहर मान है ऐसा भोजन
ओशो मानते थे कि अगर आप चिंता के भाव में भोजन कर रहे हैं तो मुमकिन है कि वह खाना आपके लिए जहर का काम करे। वहीं अगर आप पूरे आनंद भाव से खा रहे हैं, तो कई बार संभावना भी है कि खाने में मिला जहर भी आप पर असर ना करे।
ओशो की पसंदीदा डिश
बात ओशो के खुद के भोजन की करें तो वो हर चीज आजमाया करते थे। सोशल मीडिया और ओशो पर लिखी किताबों के अनुसार उन्हें भोजन में मटर और गोभी की सब्जी खाना काफी पसंद था।
खाने में जरूर होती थी चटनी
इसके अलावा सूप और दाल भी उनकी पसंदीदा हुआ करती थी। वह भोजन के साथ चटनी जरूर लिया करते थे।
भोजन को लेकर ओशो की खास बात
ओशो के साथ लंबे समय तक काम करने वालीं मां अमृत मुक्ति कहती हैं कि, 'भोजन के बारे में सद्गुरु ओशो की एक विशेष बात थी कि जो चीज उनको पसंद आती थी उसको खा लेते थे और पसंद न आने पर दोबारा नहीं बनाने की सलाह दे देते थे। '
मीठा और इटेलियन
ओशो मीठे के भी फैन थे। उन्हें मलाई के लड्डू और रसगुल्ले खूब पसंद थे। वह इटैलियन खाना भी बड़े चाव से खाते थे। इटैलियन में वे सफेद सॉस वाली या उबली हुई खाने की चीजें पसंद करते थे।
Happy Makar Sankranti Photos: तिल-गुड़ के साथ फीका सा मैसेज नहीं, बल्कि ये खास फोटोज भेजकर अपनों को दें मकर संक्रांति की बधाई
Top 6 Mehndi Design Makar Sankranti: अभी तक नहीं लगवाई मकर संक्रांति की मेहंदी, गोरी हथेलियों में खूब जचेंगी ये मेहंदी डिजाइन्स, देखें Latest Mehndi Design, Simple, Easy Photo
Top Makar Sankranti 2026 Rangoli Designs: मकर संक्रांति - हल्दी कुंकू के लिए बनाएं ऐसी शानदार रंगोली डिजाइन्स, देखें लेटेस्ट, सिंपल और Easy Rangoli Photo
WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी और भारत की पहली बल्लेबाज
Nupur-Stebin Wedding Reception: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के ग्रैंड रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, दिशा पाटनी ने ढाया कहर
Makar Sankranti Wishes in Hindi: उत्तरायण की शुभ घड़ी आई, भेजें मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरें
आज का पंचांग (14 January 2026): आज षटतिला एकादशी पर दो शुभ योगों का संयोग, जानिए किस समय पर करें शुभ कार्य
Bank Holiday Today: क्या आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति को लेकर बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन
खांसी और गले की खराश से हैं परेशान, राहत देने में मरुआ है रामबाण, मुंह की बदबू भी करता है खत्म
IND vs NZ 2nd ODI: वनडे सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, पलटवार को तैयार न्यूजीलैंड
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited