क्यों प्याज को फोड़कर खाना चाहिए, किस वजह से इसे काटकर खाने से बताया जाता है बेहतर

Onion Tips: सलाद, स्नैक्स और मेन कोर्स में खाने का एक जरूरी हिस्सा है प्याज। ये खाने का जायका बढ़ा देता है और सेहत को लेकर इसके अपने फायदे हैं ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाकू से काटने की जगह क्यों प्याज को फोड़कर खाने की सलाह दी जाती है। किस वजह से ये पुराना तरीका दोबारा चर्चा में है।

प्याज का स्वाद
01 / 05

प्याज का स्वाद

ग्रेवी और सलाद के स्वाद में जान डाल देता है प्याज। हालांकि इस सब्जी के फायदे भी बहुत हैं। गर्म मौसम में तो इसे खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में प्याज को लू से बचाने वाली सब्जी बताया गया है।

काटना और फोड़ना
02 / 05

काटना और फोड़ना

प्याज को परोसने से पहले दो तरीके से इसे खोलने की बात की जाती है। एक है काटना और दूसरा है फोड़ना। प्याज को चाकू से काटने पर यह अच्छा दिखता है और सर्व करने में भी सुंदर लगता है। वहीं प्याज को मुक्का मार कर फोड़ना पुराना भारतीय तरीका है। जो कि प्याज के गुण बरकरार रखते हुए इसका बढ़िया स्वाद देता है।

आंखों से पानी नहीं
03 / 05

आंखों से पानी नहीं

पहले प्याज को मुक्का मार कर फोड़ने के बाद दोनों हाथों के बीच दबाकर इसका रस निकाल देते थे। इससे इसकी कड़वाहट निकल जाती है और खाते समय आंख से उतना पानी भी नहीं आता है। प्याज को लेकर सबसे बड़ी परेशानी इसके काटते ही आंखों से पानी निकलने की होती है।

गर्मी में राहत
04 / 05

गर्मी में राहत

कच्चा प्याज शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि प्याज को फोड़कर खाने से इसका रस मुंह और शरीर में जल्दी फैलता है। इस तरह यह शरीर पर अच्छी तरह असर करता है।

ध्यान रखें
05 / 05

ध्यान रखें

काटने और फोड़ने पर प्याज के गुण कैसे बदल जाते हैं - इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन ऐसा देखने में आया है कि फोड़ गया प्याज काटे गए की तुलना में ज्यादा टेस्टी लगता है। हां ये ध्यान रखें कि इसे प्याज को फोड़ने से पहले इसे धो लें और हाथ भी साफ रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited