तेल नहीं, सिर्फ भाप का कमाल! कम गैस में बनेंगे ये 7 टेस्टी स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे

अगर गर्मी और महंगे गैस सिलेंडर ने परेशान कर रखा है, तो स्टीम वाले स्नैक्स बेहतरीन विकल्प हैं। ये कम तेल, कम गैस और कम मेहनत में तैयार हो जाते हैं, साथ ही स्वाद और हेल्थ दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 13 2026, 14:14 IST
मोमोजImage Credit : Canva01 / 07

मोमोज

आजकल मोमोज हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुके हैं। सब्जियों या पनीर की स्टफिंग वाले मोमोज स्टीम में पकते हैं, इसलिए इनमें तेल बेहद कम लगता है। तीखी लाल चटनी के साथ इनका स्वाद शानदार लगता है।

ढोकलाImage Credit : Canva02 / 07

ढोकला

गुजरात का फेमस ढोकला स्टीम से बनने वाला सबसे लोकप्रिय स्नैक है। बेसन और सूजी से तैयार यह डिश हल्की, स्पंजी और हेल्दी होती है। कम गैस में जल्दी बन जाती है और चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

 इडलीImage Credit : Canva03 / 07

इडली

साउथ इंडियन इडली सबसे हेल्दी स्टीम स्नैक्स में गिनी जाती है। चावल और उड़द दाल के घोल से बनी इडली पेट के लिए हल्की होती है। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसे नाश्ते या शाम के स्नैक में खाया जा सकता है।

फराImage Credit : Canva04 / 07

फरा

उत्तर भारत खासकर यूपी और बिहार में फरा काफी पसंद किया जाता है। चावल के आटे में दाल की स्टफिंग भरकर इसे स्टीम किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम तेल वाला पौष्टिक स्नैक भी है।

पात्राImage Credit : Canva05 / 07

पात्रा

अरबी के पत्तों से बनने वाला पत्रा गुजरात और महाराष्ट्र में खूब खाया जाता है। बेसन मसाला लगाकर पत्तों को रोल किया जाता है और फिर स्टीम किया जाता है। ऊपर से हल्का तड़का इसे और स्वादिष्ट बना देता है।

स्टीम्ड कॉर्न कटलेटImage Credit : Canva06 / 07

स्टीम्ड कॉर्न कटलेट

अगर कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो कॉर्न और सब्जियों से बने स्टीम्ड कटलेट ट्राय कर सकते हैं। इन्हें तलने की जरूरत नहीं पड़ती और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं।

राइस मोदकImage Credit : Canva07 / 07

राइस मोदक

महाराष्ट्र का पारंपरिक मोदक भी स्टीम में तैयार किया जाता है। चावल के आटे की बाहरी परत और अंदर गुड़-नारियल की फिलिंग इसे स्वादिष्ट बनाती है। कम गैस में बनने वाली यह मिठास भरी डिश त्योहारों के अलावा भी खाई जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!