भारत की इकलौती मिठाई जो महीनों नहीं होती खराब, स्वाद भी लाजवाब, क्या आप जानते हैं जवाब

Most Durable Sweet of India: भारत अपनी विविधता भरी संस्कृति और परंपराओं के साथ ही खान-पान के लिए भी मशहूर है। भारत को अगर मिठाइयों का देश कहा जाए तो शायद ये गलत नहीं होगा। यहां ना जाने कितने ही प्रकार की मिठाइयां बनती है। यहां के लोग खुशी का इजहार भी मिठाइयों से ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा दिन तक खराब नहीं होने वाली भारतीय मिठाई कौन सी है?

बालूशाही
01 / 05

बालूशाही

हम जिस मिठाई की बात कर रहे हैं उसका नाम है बालूशाही। बालूशाही एक सूखी, घी और चीनी से बनी मिठाई है, जिसमें नमी की मात्रा बहुत कम होती है। यह इसे लंबे समय तक खराब होने से बचाती है।

यूपी बिहार की मशहूर मिठाई
02 / 05

यूपी बिहार की मशहूर मिठाई

बालूशाही यूपी और बिहार की कुछ प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। यहां शादी ब्याह के मौकों के अलावा नियमित तौर पर भी लोग बालूशाही खूब पसंद करते हैं।

महीने भर रहती है ताजा
03 / 05

महीने भर रहती है ताजा

बालूशाही की खासियत ये है कि बिना रेफ्रिजरेटर के 10-15 दिन तक और उचित स्टोरेज (एयरटाइट कंटेनर) में 1 महीने तक ताज़ा रह सकती है।

जल्दी क्यों नहीं होती खराब
04 / 05

जल्दी क्यों नहीं होती खराब

कम नमी, घी की परत और चीनी की सिरप कोटिंग बालू शाही को प्राकृतिक रूप से संरक्षित रखती है। बालूशाही में दूध या पानी का उपयोग न के बराबर होता है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

सबसे ज्याद दिन तक चलने वाली भारतीय मिठाई
05 / 05

सबसे ज्याद दिन तक चलने वाली भारतीय मिठाई

मिठाई कितने दिन तक चलेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि मिठाई की सामग्री क्या है। यह बात बनाने की प्रक्रिया और उसके स्टोरेज पर भी निर्भर करती है। माना जाता है कि कम नमी वाली और चीनी या घी से बनी मिठाइयां लंबे समय तक टिकती हैं। ऐसी ही एक मिठाई है जो अपनी लंबी शेल्फ लाइफ के लिए जानी जाती हैं। इसे सबसे ज्यादा दिन तक खान योग्य रहने वाली भारतीय मिठाई भी कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited