किसे कहते हैं ईरान की राष्ट्रीय रोटी, किस आटे से होती है तैयार

Iran mein kaunsi roti khayi jati hai: भारत की तरह ही ईरान का खानपान बहुत समृद्ध और विविध है। वहां के खाने में रोटी भी शामिल होती है। तीनों समय के भोजन में रोटी परोसी जाती है। यहां जानें कि ईरान में किस रोटी को वहां की राष्ट्रीय रोटी कहा जाता है। यह किस आटे से तैयार की जाती है और इसे कैसे खाया जाता है।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Apr 8 2026, 15:30 IST
ईरान की थाली की पहचान - नानImage Credit : AI Image01 / 07

ईरान की थाली की पहचान - नान

ईरान में रोटी सिर्फ भोजन नहीं बल्कि संस्कृति का अहम हिस्सा है। यहां पारंपरिक फ्लैटब्रेड को 'नान' कहा जाता है, जो लगभग हर खाने के साथ परोसी जाती है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक, नान ईरानी खानपान की आत्मा मानी जाती है।

किस आटे से बनती है ईरानी रोटीImage Credit : AI Image02 / 07

किस आटे से बनती है ईरानी रोटी

ईरान में ज्यादातर रोटियां गेहूं के आटे से बनाई जाती हैं। कई जगह साबुत गेहूं का आटा इस्तेमाल होता है, जबकि कुछ नान मैदा या गेहूं-मैदा के मिश्रण से भी तैयार की जाती हैं। आटे को हल्का खमीर देकर बनाया जाता है, जिससे रोटी नरम और स्वादिष्ट बनती है।

ईरान की राष्ट्रीय रोटीImage Credit : AI Image03 / 07

ईरान की राष्ट्रीय रोटी

संगक (Sangak) को ईरान की सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय रोटी माना जाता है। यह साबुत गेहूं के आटे से बनती है और खास बात यह है कि इसे छोटे-छोटे गर्म पत्थरों पर बेक किया जाता है। इसका हल्का कुरकुरा स्वाद इसे खास बनाता है। इसे पत्थर वाली रोटी भी कहते हैं।

बरबरी - मोटी, मुलायम और भरपूर स्वाद वालीImage Credit : AI Image04 / 07

बरबरी - मोटी, मुलायम और भरपूर स्वाद वाली

बरबरी (Barbari) रोटी देखने में थोड़ी मोटी होती है लेकिन अंदर से बेहद नरम। ऊपर से तिल या हल्की ग्लेजिंग इसे अलग पहचान देती है। ईरान में इसे अक्सर मक्खन, पनीर या अंडे के साथ नाश्ते में खाया जाता है।

पतली और सबसे लोकप्रिय रोटीImage Credit : AI Image05 / 07

पतली और सबसे लोकप्रिय रोटी

लावाश (Lavash) ईरान की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली पतली रोटी है। यह हल्की, लचीली और जल्दी पचने वाली होती है। कबाब, रोल या स्नैक बनाने के लिए यह रोटी खास पसंद की जाती है।

ताफ्तून और शीरमल का स्वादImage Credit : AI Image06 / 07

ताफ्तून और शीरमल का स्वाद

ताफ्तून हल्की और सॉफ्ट रोटी होती है, जिसे तंदूर जैसे ओवन में पकाया जाता है। वहीं नान-ए-शीरमल (Naan-e Sheermal) दूध और हल्की मिठास से तैयार की जाती है, जिसे अक्सर चाय के साथ खाया जाता है। यह ईरानी बेकरी संस्कृति की झलक दिखाती है।

कैसे खाई जाती है ईरानी नानImage Credit : AI Image07 / 07

कैसे खाई जाती है ईरानी नान

ईरान में रोटी को सब्जी की तरह नहीं बल्कि पूरे भोजन का आधार माना जाता है। नान के साथ कबाब, चीज़, दही, हर्ब्स, मक्खन और जैम तक खाया जाता है। यही वजह है कि ईरानी खाने में सादगी और स्वाद का खूबसूरत संतुलन देखने को मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!