IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह की लग्जरी लाइफस्टाइल काफी चर्चा में है। रिंकू का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बहुत ही आलीशान सा घर है। जिसकी इनसाइड फोटोज आप भी देखते रह जाएंगे।
क्रिकेटर रिंकू सिंह का घर अलीगढ़ की ओजोन सिटी, गोल्डन एस्टेट में है। उन्होने वहां पर 500 वर्ग गज में बहुत ही ग्रैंड बंगला बनाया है।
रिंकू सिंह का घर अंदर और बाहर दोनों से ही काफी ज्यादा लग्जरी नजर आता है। उनके घर में 6 बड़े बड़े कमरे, लाउंज, मंदिर तो लिविंग रूम आदि सब कुछ है।
रिंकू सिंह ने अपने ग्रैंड विला का नाम वीणा पैलेस रखा है। जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल इंटीरियर के फ्यूजन के साथ बनाया गया है। इस घर में हर सुख सुविधा उपलब्ध है।
रिंकू इस घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं, ये घर तीन मंजिला है। जहां बड़ा सा डाइनिंग एरिया, हॉल, लिविंग रूम, मंदिर है। घर में खास रिंकू और उनके परिवार की फोटोज वाली फोटो वॉल भी है।
रिंकू के घर में खास प्राइवेट पूल भी बनाया गया है। पूल ही नहीं उन्होने छत पर मॉडर्न रूफटॉप बार भी बनवाया है।
रिंकू का घर लकड़ी के फर्निचर और वॉर्म लाइटिंग के साथ सजाया गया है। 6 कमरों और 2 गेस्ट रूम वाले इस बड़े से घर की कीमत करीब करीब 3.5 करोड़ रुपये है।