चांदी की कढ़ाई वाली साड़ी में दुलहन बनी थीं इंदिरा गांधी, जेल में बंद पिता नेहरू ने खुद काती थी खादी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज के साथ ही इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। इन फोटोज में भी उनकी शादी की फोटो सबसे ज्यादा चर्चा में है। अपनी शादी में इंदिरा गांधी ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। आइये उनके पूरे ब्राइडल लुक की खासियत और साड़ी के कलेक्शन से आपको रूबरू कराते हैं।

इंदिरा गांधी की शादी की तस्वीरें
हमारे देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक बेहतरीन लीडर होने के साथ कमाल की शख्सियत भी थीं। हाल ही में जब कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं। सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी पुरानी तस्वीरों पर गया, जिसमें वो साड़ी पहने फिरोज गांधी संग सात फेरे ले रही हैं। ये साड़ी अपने आप में खास थी।

इंदिरा गांधी की साड़ियों का कलेक्शन
इंदिरा गांधी की साड़ियो का कलेक्शन कमाल का था। उनके वार्डरोब में खासतौर से कॉटन की साड़ी, संभलपुरी साड़ी और बगरू प्रिंट वाली साड़ियां होती ही थीं।

इंदिरा गांधी का ब्राइडल लुक
जब सन 1942 में इंदिरा गांधी की शादी हुई तब उन्होंने अपने स्पेशल दिन पर खादी की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

ब्राइडल जूलरी
शादी के दिन वैसे तो आम दुल्हन काफी संजती-संवरती हैं, लेकिन इंदिरा गांधी शुरुआत से ही शालीन और सिंपल रहने वालों में से थीं। उन्होंने शादी वाले दिन भी कोई ब्राइडल जूलरी नहीं पहनी। शादी के बाद वो पहली बार लाल बिंदी और सोने की माथापट्टी में जरूर नजर आई थीं।

पिता ने अपने हाथ से काती थी खादी
इंदिरा गांधी ने जो साड़ी अपनी शादी के दिन पहनी थी, वो कोई आम साड़ी भी नहीं थी। इस साड़ी का धागा उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने हाथों से काता था। जब पंडित नेहरू जेल में थे, तब उन्होंने इस खादी को काता था, जिसे बाद में इंदिरा ने अपने खास दिन पर पहना। ये पिता और बेटी के रिश्ते और प्यार को दिखाने का एक खूबसूरत तरीका भी था।

ननिहाल की साड़ी
इंदिरा गांधी को साड़ियों से बहुत लगाव था। उन्हें शादी के बाद सिर्फ साड़ी पहने ही देखा गया। इंदिरा गांधी जो बगरू प्रिंट की साड़ियां पहनती थीं वो खासतौर से उनके ननिहाल जयपुर से आती थी।

पोती प्रियंका गांधी का लगाव
बाद में इंदिरा गांधी की साड़ियों में पोती प्रियंका गांधी को खूब देखा गया। प्रियंका ने अपनी शादी के दिन भी दादी की ही साड़ी में पहनी थी। इसके अलावा रैलियों में भी प्रियंका गांधी ने अपनी दादी के प्यार को उनकी साड़ी लपेट कर महसूस किया है।

नायाब है UP का 596 KM लंबा एक्सप्रेसवे, फाइटर प्लेन करेंगे लैंडिंग टेक ऑफ; मिलेगा एयर शो का मारक मजा

अनिल कुंबले ने चुन लिए IPL 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें

देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं IAS अनु कुमारी, जानें UPSC में कितने थे नंबर

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

क्या लखनऊ हो गई प्लेऑफ की रेस से बाहर, जानें क्या है समीकरण

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार से दो बड़े मंत्री OUT, सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने दिया इस्तीफा; जानें कारण

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से सामने आया भाविका शर्मा का पहला लुक, आईपीएस सवी ठक्कर बन लगाएंगी परदे पर आग

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

परेश रावल ने चोट ठीक करने के लिए पिया था खुद का पेशाब, अजय देवगन के पिता ने दी थी सलाह

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited