इन नेताओं को सफर में मिला हमसफर, किसी को ट्रेन तो किसी को प्लेन में हुआ प्यार

कहते हैं कि प्यार किसी को भी कहीं भी हो सकता है। राह चलते भी आप इश्क में गिरफ्तार हो सकते हैं। ऐसा ही हुआ भारतीय राजनीति के कुछ चर्चित राजनेताओं के साथ भी। ये लोग भी प्यार की पहली नजर का शिकार हुए। इन राजनेताओं में से कुछ अब इस दुनिया में भले ना हों लेकिन सफर में उनके हमसफर मिलने की प्रेम कहानियां काफी चर्चा में रहीं।

भारतीय राजनेताओं की प्रेम कहानी
01 / 05

भारतीय राजनेताओं की प्रेम कहानी

भारतीय राजनीति में कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन्होंने प्रेम विवाह किया है। इनमें से बहुत से ऐसे भी हैं जिन्हें सफर के दौरान प्यार हुआ। किसी की अपने होने वाले जीवनसाथी से ट्रेन में आंखें टकराईं तो कोई बस में पहली नजर के प्यार का शिकार हुआ। आइए डालते हैं ऐसी ही चंद चर्चित प्रेम कहानियों पर एक नजर:

शाहनवाज़ हुसैन
02 / 05

शाहनवाज़ हुसैन

भाजपा के बड़े नेता शाहनवाज हुसैन की उनकी पत्नी रेणु से पहली मुलाकात दिल्ली में डिटीसी बस में हुई थी। दोनों की नजरे कॉलेज जाते हुए एक दूसरे से टकराई थीं।

बाबुल सुप्रियो
03 / 05

बाबुल सुप्रियो

आसनसोल से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो की पत्नी का नाम रचना शर्मा है। दोनों की पहली मुलाकात धरती से 35 हजार फीट की ऊंचाई पर मुंबई कोलकाता की फ्लाइट में हुई थी। बाबुल इस कदर प्यार में कैद हुए कि पहली ही मुलाकात में रचना का फोन नंबर भी मांग लिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा
04 / 05

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा नजरें भी उनकी हमसफर पूनम से एक ट्रेन सफर के दौरान हुई थी। दोनों ही पटना से मुंबई जा रहे थे, इनकी बर्थ आमने-सामने थी और एक-दूसरे से अनजान थे।

सुशील मोदी
05 / 05

सुशील मोदी

बिहार भाजपा के बड़े नेता रहे सुशील मोदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। पत्नी जेस्सी जॉर्ज से उनकी भी पहली मुलाकात ट्रेन में ही हुई थी। रेल सफर से शुरू हुआ वह प्यार अंतिम सांस तक साथ रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited