पीठ पीछे बुराई करने वालों से कैसे निपटें? बेहद आसान है तरीका

How to deal with back biters: पीठ पीछे बुराई करने वाले लोग हर किसी की जिंदगी में कभी-न-कभी जरूर मिलते हैं। ऐसे लोग सामने मीठा बोलते हैं, लेकिन पीछे आपकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। कई बार इससे मन आहत होता है, आत्मविश्वास भी टूटने लगता है। लेकिन समझदारी यह है कि उनसे लड़ने के बजाय स्थिति को सही तरीके से मैनेज किया जाए।

पीठ पीछ बुराई करने वालों से निपटने के टिप्स
01 / 07
Image Credit : IStock

पीठ पीछ बुराई करने वालों से निपटने के टिप्स

जो लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं उनसे निपटने के कुछ आसान टिप्स बताए गए हैं। इन बातों को अगर आप पूरी ईमानदारी से जीवन में उतार लें तो कोई भी कभी आपका अहित नहीं कर पाएगा:

शांत रहें और हालात समझें
02 / 07
Image Credit : IStock

शांत रहें और हालात समझें

सबसे पहले यह समझें कि जो लोग आपकी पीठ पीछे बात करते हैं, वे अकसर खुद असुरक्षित होते हैं। उनकी बुराई आपके व्यक्तित्व की नहीं, बल्कि उनकी सोच की कमी का परिणाम होती है। इसलिए उनकी बातों को दिल पर लेने के बजाय शांत मन से हालात का विश्लेषण करें।

बिना गुस्सा किये बात करें
03 / 07
Image Credit : IStock

बिना गुस्सा किये बात करें

अगर बुराई आपके काम या संबंधों को प्रभावित कर रही है, तो सही मौके पर शांत और स्पष्ट बात करें। बिना गुस्से के उनसे पूछें कि उन्हें किस बात से दिक्कत है। कई बार संवाद से गलतफहमियां दूर हो जाती हैं।

नेगेटिव लोगों से रहें सावधान
04 / 07
Image Credit : IStock

नेगेटिव लोगों से रहें सावधान

अगर व्यक्ति झूठा और नकारात्मक है, तो ज्यादा बहस करने के बजाय अपनी सीमाएं तय करना बेहतर है। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें, लेकिन पूरी तरह कटे नहीं। बस इतना अंतर रखें कि उनका व्यवहार आपको नुकसान न पहुँचा सके।

अपने काम से दें जवाब
05 / 07
Image Credit : IStock

अपने काम से दें जवाब

सबसे जरूरी बात ये है कि अपने काम और व्यवहार को मजबूत रखें। जब आपका काम बोलता है, तो बुराई करने वालों की आवाज़ खुद-ब-खुद कमजोर हो जाती है।

अपनी तरक्की पर फोकस रखें
06 / 07
Image Credit : IStock

अपनी तरक्की पर फोकस रखें

सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें, अपनी प्रगति पर फोकस करें और याद रखें कि पीठ पीछे वही बुराई करता है जो आपके सामने कुछ नहीं कर पाता।

खुद के प्रति ईमानदार रहें
07 / 07
Image Credit : IStock

खुद के प्रति ईमानदार रहें

जब आप खुद के प्रति ईमानदार रहते हैं, तो दुनिया के किसी भी ताने या बुराई का असर आप पर लंबे समय तक नहीं टिकता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited