क्या होता है पलंगतोड़ पान, क्या चीज मिलाते ही 'पलंग तोड़' बन जाता है पान, कामसूत्र में है जिक्र

Palangtod Paan: सदियों से पान लोगों की अलग-अलग जरूरतें पूरी कर रहा है। पान को लोग अलग-अलग हिसाब से खाते हैं। जिसे कुछ लोग खाने के बाद पान खाते हैं तो कुछ स्वाद के लिए खाते हैं। कुछ लोग दवा के रूप में पान चबाते हैं, तो वहीं कुछ पूजा में पान का इस्तेमाल करते हैं। आज तक कोई इसकी जगह नहीं ले पाया है। बात पान की हो तो पलंगतोड़ पान का जिक्र भी जरूर होता है। कामसूत्र जैसी किताबों में भी पलंगतोड़ पान का जिक्र है।

पलंगतोड़ पान क्या होता है कैसे बनता है पलंगतोड़ पान
01 / 06

पलंगतोड़ पान क्या होता है, कैसे बनता है पलंगतोड़ पान?

Palangtod Paan Ingredients, How Palangtod Pan made: कामसूत्र और भर्तृहरि संहिता में पान का संबंध यौन क्षमता से जुड़ा बताया गया है। कामसूत्र में लिखा गया है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एक दूसरे को पान खिलाना उसके आनंद को बढ़ा देता है। कामसूत्र में बताया गया है कि पान में कुछ खास चीजें डालकर खाने से यौन शक्ति बढ़ती है। यह आज कल कि टैबलेट वियाग्रा की तरह काम करता है। उसी पान को पलंगतोड़ पान कहा जाता था।

महिला पुरुषों के लिए अलग पलंगतोड़ पान
02 / 06

महिला पुरुषों के लिए अलग पलंगतोड़ पान

कुछ पुराने नीम-हकीम और आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो पान के पत्ते पर कुछ खास चीजें डालकर उन्हें पलंगतोड़ बनाया जाता था। महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए पलंगतोड़ पान तैयार किया जाता था।

कैसे बनता है पलंगतोड़ पान
03 / 06

कैसे बनता है पलंगतोड़ पान

पुरुषों के पान में सुगंधित समुद्री घास का रस, गुलाब, कश्मीरी केसर और कलकत्ता के पान के पत्तों में लिपटी कुछ सामग्री मिलाई जाती है।

महिलाओं के लिए खास पलंगतोड़ पान
04 / 06

महिलाओं के लिए खास पलंगतोड़ पान

वहीं सहवास से पहले महिलाओं के लिए जो पान बनाया जाता था उसमें सफेद मुस्ली, केसर और गुलाब जैसी चीजें मिलाई जाती थीं।

मुगल भी खाते थे पलंगतोड़ पान
05 / 06

मुगल भी खाते थे पलंगतोड़ पान

मुगल इतिहास लिखने वाले कई इतिहासकारों ने लिखा है कि मुगल बादशाह हरम की रानियों को खुश करने के लिए संबंध बनाने से पहले पलंग तोड़ पान खाया करते थे।

पान के गुण
06 / 06

पान के गुण

पान में कुछ पदार्थ ऐसे होते है जो कामेच्छा बढ़ाते हैं। कई बार पान का लाल रंग कुछ लोगों के आकर्षण में इजाफा कर सकता है। पान के इसी गुण और लोगों की कामेच्छा का फायदा लोग सदियों से उठा रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited