हीरा व्यापारी की बेटी यूं बनी दुनिया के सबसे अमीर परिवार की बहुरानी, स्कूल में मिला जन्मों का साथ.. ऐसी खास है आकाश-श्लोका की लव स्टोरी
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की प्रेम कहानी बहुत ही खास है। दोनों के बीच का रिश्ता बहुत ही नेचुरल, सम्मान और स्नेह भरा है। अक्सर ही दोनों की क्यूट रोमांटिक वीडियोज, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, मॉडर्न पॉवर कपल श्लोका और आकाश की लव स्टोरी कैसी है।
अंबानी परिवार के बेटा बहू
मुकेश-नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की प्यारी प्यारी फोटोज, वीडियोज अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। दो बच्चों के पेरेंट्स आकाश श्लोका के बीच का प्यार आज भी एकदम ही न्यूली वेड्स जैसा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, इस मॉडर्न लवी डवी कपल की लव स्टोरी कहां और कैसे शुरु हुई।
दोस्ती से हुई शुरुआत
आकाश और श्लोका की दोस्ती स्कूल के समय में हुई थी। दोनों ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। श्लोका आकाश की बहन ईशा की भी बहुत अच्छी दोस्त थीं। आकाश श्लोका ने बारहवीं की बोर्ड एग्जाम देने के बाद ही एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था।
कॉलेज के लिए हुए अलग
स्कूल के बाद दोनों कॉलेज के लिए विदेश चले गए लेकिन दोनों के बीच के प्यार में दूरीयां नहीं आई, बल्कि वो और मजबूत ही हुआ। कॉलेज के बाद दोनों उनके पापा रसल मेहता के साथ बिजनेस संभालने लग गईं। जिसके बाद आकाश ने श्लोका को गोव में परिवार के बीच में प्रपोज किया था।
हुई शादी
दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली, आकाश और श्लोका की रॉयल शादी के चर्चे आज तक होते हैं। दोनों की शादी की रोमांटिक वीडियोज और शाही डेकोर लोगों के दिल में घर कर गया है।
प्यार है परवान पर
शादी और रिलेशनशिप के इतने सालों बाद भी आकाश और श्लोका एक दूसरे के साथ बिताए समय को दिल के सबसे करीब मानते हैं। दोनों साथ रहने क्वालिटी टाइम बिताने का मौका तलाशते हैं।
साथ साथ सब कुछ
पत्नी के साथ आकाश अंबानी हमेशा ही साथ साथ हाथ पकड़े चलते हैं। वे कभी भी श्लोका को अकेला महसुस नहीं होने देते हैं। वहीं श्लोका भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।
हमसफर
आकाश और श्लोका दोनों बच्चों की पेरेंटिंग भी बराबरी के साथ करते हैं। परिवार के साथ रहना, सम्मान देना, प्रेम देना एक दूसरे के लिए दोनों सब कुछ करते हैं। आकाश श्लोका का बचपन का प्यार आज बहुत ही खूबसूरत और मजबूत मोड ले चुका है। दोनों की लव स्टोरी बहुत दिल छूने वाली है।
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी
Noida में आज इस मॉल में खुल रहा है UP का पहला Apple Store, मिलेंगे एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स
सारा अली खान ने 96 से 56 कैसे किया वजन? कौन सा डाइट प्लान आया काम
दिलीप कुमार की पहली पत्नी बनते-बनते रह गई थीं मधुबाला, इस वजह से अपनी अनारकली को छोड़ गए थे सलीम
भारत का नंबर 1 मेडिकल कॉलेज कौन सा है, निकलते हैं सबसे ज्यादा MBBS डॉक्टर
Golmaal 5 Cast: रोहित शेट्टी ने कराई करीना-सारा की एंट्री, इस रोल में नजर आएंगे Kunal Khemu
टिंडा के बीच भटक गया है हिंडा, अर्जुन जैसे तेज नजर वाले भी नहीं ढूंढ़ पाएंगे
Rajasthan: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन; 7 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी घायल
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी
रोज एक कटोरी ये देसी चीज खाती हैं श्वेता तिवारी, जानें कैसे 45 में बना है 25 वाला फिगर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited