​IAS पिता की बेटी यूं बनी दुनिया के सबसे बड़े घर की महारानी, नौकरी छोड़ संभाला राजपाट.. ऐसी खास है रॉयल क्रिकेटर-पत्रकार की लव स्टोरी​

वडोदरा की महारानी राधिका राजे गायकवाड और उनके पति महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ के बीच का रिश्ता बहुत ही खास है। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों का एक दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान लोगों के लिए प्रेरणा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, बडोदा के रॉयल कपल की रॉयल लव स्टोरी कैसी है।

वडोदरा के रॉयल कपल
01 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

वडोदरा के रॉयल कपल

वडोदरा के रॉयल कपल महाराजा समरजीत सिंह और उनकी पत्नी महारानी राधिका राजे गायकवाड़ की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। काम के सिलसिले में अक्सर दोनों चर्चा में रहते हैं, लेकिन काम से अलग हटकर भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, इस रॉयल कपल की रॉयल लव स्टोरी कहां और कैसे शुरु हुई।

प्यार की मिसाल
02 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

प्यार की मिसाल

शादी के 23 सालों के बाद भी महारानी और महाराज साहिब के बीच का प्रेम जरा कम नहीं हुआ है, बल्कि और बढ़ा ही है। वडोदरा का ये रॉयल कपल आज के मॉडर्न लव को संस्कार, संस्कृति के साथ जोड़े रखने का बेहतरीन उदाहरण हैं।

अरेंज मैरिज में हुआ प्यार
03 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

अरेंज मैरिज में हुआ प्यार

राधिका जी और महाराज समरजीत सिंह की प्रेम कहानी वैसे तो अरेंज मैरिज वाले सेटअप से शुरु हुई थी। राधिका जी गुजरात के वांकानेर शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनके पिता ने शाही विशेषाधिकार छोड़कर IAS बनने का फैसला किया था।

खुद की बनाई पहचान
04 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

खुद की बनाई पहचान

शादी से पहले ही महारानी राधिका राजे गायकवाड़ ने अपनी अनोखी पहचान बना ली थी। उन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई कर, कुछ सालों तक काम भी किया है। और आज भी दोनों के बीच का प्रेम और एक दूसरे के काम के प्रति सम्मान ही है। जिससे दोनों एक होकर भी अपनी अलग पहचान रखते हैं।

12 साल की उम्र में क्या हुआ
05 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

12 साल की उम्र में क्या हुआ..

महाराज समरजीत सिंह की बहन अलोकिताराजे ने 12 साल की राधिका राजे को पहले बार देखा था और उस बचपन की मुलाकात ने आगे चलकर इतना खूबसूरत मोड़ ले लिया।

पहली मुलाकात
06 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

पहली मुलाकात

शादी के लिए महाराजा समरजीत से पहले भी राधिका जी ने कुछ लोगों से मुलाकात की थी। लेकिन पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच कुछ क्लिक किया। राधिका जी को उनकी आगे पढ़ने और काम करने की बात पर भी महाराजा का खूब समर्थन मिला था।

क्रिकेटर और पत्रकार की प्रेम कहानी
07 / 07
Image Credit : Instagram/Radhika Raje Gaekwad

क्रिकेटर और पत्रकार की प्रेम कहानी

महाराजा समरजीत सिंह रंजी ट्रॉफी विजेता हैं और महारानी राधिका राजे पत्रकार। और अलग अलग व्यक्तित्व होने के बावजूद दोनों एक साथ परफेक्टली फिट होते हैं। दोनों के बीच का प्रेम, सम्मान, संस्कार देखने लायक हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited