होली खेलने से पहले बच्चे के पूरे शरीर, कानों के पीछे, उंगलियों के बीच और गर्दन पर नारियल तेल या बादाम तेल की मोटी लेयर लगाएं। इससे रंग या गुलाल त्वचा पर नहीं चिपकेगा और आसानी से धुल जाएगा।
बच्चों को होली खेलने के लिए लंबी आस्तीन वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनाएं। ठंड हो तो लेयरिंग करें। इससे त्वचा का सीधा संपर्क कम होगा।
होली खेलने के लिए बाहर निकलने से 20 मिनट पहले बच्चे पर हल्का, बच्चे के लिए सुरक्षित सनस्क्रीन लगाएं। धूप से स्किन प्रोटेक्ट रहेगी।
होली खेलने से पहले बच्चों के सिर में अच्छे से तेल लगा दें। इससे बालों पर रंग नहीं चढ़ेगा। बाद में बार-बार बाल धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
अगर बच्चे को रंग लगाना ही है, तो सिर्फ ऑर्गेनिक या घरेलू गुलाल से माथे पर छोटा-सा टीका लगाएं। आंखों, मुंह और नाक के पास बिल्कुल न लगाएं।
स्पीकर या लाउड म्यूजिक के पास न रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, ताकि बच्चा डरे नहीं।
होली पर सबसे ज्यादा खतरा आंखों में रंग जाने का होता है। अगर मुमकिन हो तो बच्चों को सनग्लास पहना कर होली खेलने भेजें। इससे उनकी आंखों में रंग के जाने की संभावना बहुत कम हो जाती है।