सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करना बेहद जरूरी है। प्रोटीन अगर आपके नाश्ते में शामिल हैं तो इससे पूरा दिन फोकस बेहतर रहता है। अगर आप वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दे रहे हैं तो डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।
क्विक और फुल ऑफ प्रोटीन नाश्ते की अगर आप तलाश में हैं तो फिर अंडे की भुर्जी से बेहतर विकल्प शायद ही आपको मिले। अगर आपके पास सिर्फ 10 मिनट भी हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट है।
हल्का, टेस्टी और पेट भरने वाले नाश्ते की अगर आप तलाश में हैं तो फिर आप मूंग दाल चीला का विकल्प चुन सकते हैं। सुबह के लिए ये शानदार ऑप्शन है जिससे प्लांट बेस्ड प्रोटीन भरपूर मिलता है।
बिना गैस जलाए अगर आप फटाफट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स सलाद का विकल्प चुन सकते हैं। अंकुरित मूंग, चना और मसूर को एक बाउल में लें. इसमें कटे टमाटर, खीरा, प्याज और थोड़ा नींबू रस मिलाएं और प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन से भरपूर आपका नाश्ता तैयार हो जाएगा।
देसी स्वाद के साथ पावर पैक शुरुआत अगर आप करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन परांठा को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। परांठा लगभग हर घर में पसंद किया जाता है आप पनीर इसमें एड कर सकते हैं।
सही ब्रेकफास्ट आपके पूरे दिन का मूड सेट कर देता है। अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लेते हैं तो इससे आपको बेहद फायदा होगा। सभी के लिए ये अच्छा ऑप्शन है और इससे बार-बार भूख भी नहीं लगती है।