​स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल, बोरिंग दो चोटी नहीं ये करें ट्राई​

स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए सुबह सुबह उठकर चोटी बनाना पड़ती है। लेकिन रोज रोज वही गूथी हुई दो चोटियों वाला लुक काफी बोरिंग हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। तो ​स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 9 2026, 12:56 IST
स्कूल गर्ल्स के लिए हेयर स्टाइलImage Credit : Pinterest01 / 07

स्कूल गर्ल्स के लिए हेयर स्टाइल

स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए अगर दो चोटी अनिवार्य है, तो बोरिंग गूथ वाली चोटी के बजाय आप ये वाली स्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं। बाल छोटे हों या लंबे ये वाली हेयरस्टाइल बहुत ही प्यारा लुक देंगी और ईजी भी है।

फ्रेंच ब्रेडImage Credit : Pinterest02 / 07

फ्रेंच ब्रेड

नीट लुक के लिए ऐसी वाली फ्रेंच ब्रेड पैटर्न की दो चोटी बहुत ही बेस्ट रहने वाली है।

फिश ब्रेडImage Credit : Pinterest03 / 07

फिश ब्रेड

मिडिल पार्टिशन करके आप ऐसी वाली फिश ब्रेड भी बना सकते हैं। ऐसी वाली ब्रेड्स बनाना ईजी भी है और बढ़िया लुक भी आता है।

स्पेस बन Image Credit : Pinterest04 / 07

स्पेस बन

ट्विस्टेड ब्रेड वाला ये स्पेस बन हेयर स्टाइल भी स्कूल के लिए बेस्ट हो सकती है।

डच ब्रेडImage Credit : Pinterest05 / 07

डच ब्रेड

डच पैटर्न की ब्रेड भी स्कूल गर्ल्स बना सकती हैं। ऐसी ट्विस्टेड लुक वाली चोटी टाइट भी रहती है और नीट लुक भी देती है।

ट्विस्टेड ब्रेडImage Credit : Pinterest06 / 07

ट्विस्टेड ब्रेड

छोटे छोटे रबर बैंड का यूज करके आप ऐसी वाली ट्विस्टेड ब्रेड्स बना सकती हैं। मिडिल पार्टिशन के साथ वाली चोटी स्टाइलिश भी लगती है।

बबल ब्रेडImage Credit : Pinterest07 / 07

बबल ब्रेड

स्टाइलिश लुक वाली बबल ब्रेड भी स्कूल में बनाई जा सकती है। अगर आपकी बच्ची को स्कूल में कूल लुक वाली चोटी बनानी है, तो आप ऐसे रबर बैंड यूज करके बबल ब्रेड बना सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!