ब्रेककप के बाद मन में तमाम तरह के सवाल उठते हैं। पुरानी बातें, पुरानी यादें आपके दिमाग में लगातार घूमती ही रहती हैं। अगर रिश्ता आपकी मर्जी से खत्म नहीं हुआ है तो मन में सवाल आता है कि आखिर गलती कहां हुई। अगर आपको भी लगता है कि दिल टूटने के दर्द से निकलना मुश्किल है, तो ये 5 तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।
ज्यादातर लोग ऐसी स्थिति में दर्द को महसूस करने की जगह उससे भागने लगते हैं। मजबूत दिखने के चक्कर में अपनी भावनाओं को दबाना आपको अंदर तक तोड़ सकता है। अगर रोने का मन है तो रो लें, गुस्सा आ रहा है तो उसे महसूस करें। दुख, गुस्सा, खालीपन या राहत जैसी कई भावनाएं एक साथ आ सकती हैं। दर्द को दबाने की जगह उसे स्वीकार करना ही ठीक होने की पहली शुरुआत होती है।
ब्रेकअप के बाद अक्सर हम सिर्फ अच्छे पलों को याद करते हैं। लेकिन, खुद को याद दिलाएं कि रिश्ता सिर्फ अच्छी यादों से नहीं बना था। अगर रिश्ता खत्म हुआ है तो उसके पीछे कुछ वजहें भी रही होंगी। पूरी तस्वीर को एकसाथ देखने की कोशिश करें।
खुद को संभालने के लिए दूरी बनाना बेरुखी नहीं है। ब्रेकअप के बाद बार-बार उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखना, पुराने मैसेज पढ़ना या उनकी अपडेट्स चेक करना दर्द को फिर से जगा सकता है।
ब्रेकअप के बाद ऐसे लोगों से बात करें जो आपकी बात सुनें, आपको समझें और बिना जज किए आपका साथ दें। कई बार सिर्फ किसी के सामने अपना मन हल्का कर लेना भी काफी मदद करता है।
ब्रेकअप के बाद दिन बहुत खाली-खाली लग सकता है। ऐसे में छोटे-छोटे काम पर फोकस करें। ध्यान भटकाने के लिए सुबह टहलना, एक्सरसाइज करना, अपना पसंदीदा खाना बनाना या कोई नई चीज सीख सकते हैं।