जूं का जंगल बन गया है सिर तो आजमाएं ये आसान देसी उपाय, गोली की रफ्तार से होंगे गायब

सिर में जूं होना आम समस्या है, लेकिन एक बार जूं हो जाएं तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है। बालों में चिपकी लीखें और खुजली के चलते बने छोटे-छोटे घाव इंसान को चिड़चिड़ा बना देते हैं।

जूं का जीना मुश्किल कर देगा ये देसी जुगाड़
01 / 07
Image Credit : IStock

जूं का जीना मुश्किल कर देगा ये देसी जुगाड़

जब सिर की त्वचा में गंदगी और ज्यादा पसीना आने लगता है, तब जूं जैसी समस्या शुरू होने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती हैं।

नारियल का तेल और नीम के बीज
02 / 07
Image Credit : IStock

नारियल का तेल और नीम के बीज

इन समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल के तेल और नीम के बीजों के मिश्रण को सबसे प्रभावशाली उपाय माना गया है। नीम के बीजों में ऐसे कड़वे तत्व पाए जाते हैं, जो जूं के लिए जहर की तरह काम करते हैं।

जूं का जीना हो जाता है मुश्किल
03 / 07
Image Credit : IStock

जूं का जीना हो जाता है मुश्किल

नारियल का तेल सिर की त्वचा को पोषण देता है और बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचकर जूं के सांस लेने के रास्ते को बंद कर देता है।

कैसे बनाएं तेल
04 / 07
Image Credit : IStock

कैसे बनाएं तेल

जब नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें नीम के बीज डाले जाते हैं और उसे कुछ दिनों तक रखा जाता है, तो नीम के औषधीय गुण तेल में पूरी तरह घुल जाते हैं।

कैसे काम करता है यह देसी नुस्खा
05 / 07
Image Credit : IStock

कैसे काम करता है यह देसी नुस्खा

यह तेल जब सिर पर लगाया जाता है, तो सबसे पहले जूं की बाहरी परत को कमजोर करता है। जूं सांस लेने के लिए बहुत छोटे छिद्रों पर निर्भर होती हैं। तेल इन छिद्रों को बंद कर देता है, जिससे जूं धीरे-धीरे मरने लगते हैं।

लीख भी नहीं बच पाते
06 / 07
Image Credit : IStock

लीख भी नहीं बच पाते

नीम के बीजों का कड़वापन लीखों पर भी असर करता है, जिससे वे बालों से ढीली पड़ने लगती हैं और दोबारा जूं पैदा नहीं हो पाते।

डैंड्रफ भी होंगे साफ
07 / 07
Image Credit : IStock

डैंड्रफ भी होंगे साफ

नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा में होने वाले संक्रमण को भी कम करते हैं। इसके नियमित उपयोग से चार से पांच हफ्तों में डैड्रफ पूरी तरह खत्म हो जाती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited