10-20 नहीं इतने किलो के लहंगे पहन-पहन सुपरहिट गानों में नाची हैं दीपिका, दूसरे वाले का वजन सुन दुखने लग जाएगी आपकी कमर

दीपिका पादुकोण अपने किरदार में जान फूंकने के लिए हर चुनौती स्वीकार करती हैं। ऐसा ही उन्होने अपने कुछ वायरल लुक्स के लिए भी किया था। बता दें कि दीपिका ने कई गानों में इतने भारी भारी कपड़े पहने हैं, जिनमें खड़े रहना भी बहुत मुश्किल होता है। देखें दीपिका के वायरल लहंगों का वजन कितना था।

दीपिका के भारी भरकम कपड़े
01 / 05

दीपिका के भारी भरकम कपड़े

दीपिका पादुकोण के ये आइकॉनिक लुक्स आज तक वायरल हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि दीपिका के इस खास लहंगे का वजन कितना था। पद्मावती फिल्म के घूमर गाने में ही नहीं बल्कि दीपिका ने दूसरी फिल्मों में भी 20 किलो से ज्यादा वजन वाले कपड़े पहने हैं।

कितने किलो था वजन
02 / 05

कितने किलो था वजन

घूमर गाने में दीपिका ने जो लाल लहंगा पहना था। उसका वजन करीब 30 किलो था। इस खूबसूरत लहंगे पर बहुत ही हैवी जरी गोटा वर्क किया हुआ था। हैवी ट्रेडिशनल लुक के लिए ये वाला लहंगा इतनी कलीदार स्टाइल में बनाया गया था।

राम लीला वाला लहंगा
03 / 05

राम लीला वाला लहंगा

राम लीला फिल्म के नगाड़ा संग ढोल गाने में दीपिका ने खूबसूरत लाल, सफेद और काले रंग का गुजराती लहंगा पहना था। इस लहंगे की आज तक मार्केट में भारी डिमांड है। इस लहंगे का वजन भी 30 किलो ही था।

लंबे घेर वाला घाघरा
04 / 05

लंबे घेर वाला घाघरा

गोलियों की रासलीला रामलीला में ही दीपिका ने पोस्टर शूट के लिए करीब 50 मीटर लंबे घेरे वाला घाघरा पहना था। इसका वजन भी बहुत था।

बाजीराव मस्तानी वाला ड्रेस
05 / 05

बाजीराव मस्तानी वाला ड्रेस

दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी फिल्म के कुछ लड़ाई वाले सीन्स में 20 किलो तक के कवच पहने हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited