शादी के 6 साल बाद मां बनीं दीपिका पादुकोण तो पूरी हुई रणवीर की ये ख्वाहिश, अब बेटी का रखेंगे ये खास नाम
Ranveer Singh Deepika Padukone: बधाई हो! दीपिका और रणवीर को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था आखिर वो आ ही गया। दीपिका मां बन गई हैं और उन्होंने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है। शादी के 6 साल बाद मां बनी दीपिका ने रणवीर की सालों पुरानी एक ख्वाहिश भी पूरी कर दी है। क्या आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी लाडली बिटिया का नाम क्या रखने वाले हैं?

मां बनी दीपिका, बेटी को दिया जन्म
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशियां आई हैं। जी हां, दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्चे के आने से पहले, दोनों को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया, जिसके बाद अब ये गुड न्यूज फैंस को मिली है।

घर आईं खुशियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद यानी 7 सितंबर को दीपिका ने नन्ही परी को जन्म दिया है। खबर मिलने के साथ ही बॉलीवुड और पादुकोण और भवनानी फैमिली में खुशियों की बारिश होती दिख रही है। हर कोई पावर कपल को बधाईयां दे रहा है।

पूरी हुई रणवीर की ये ख्वाहिश
रणवीर सिंह ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो शादी के बाद से ही बेटी होने का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर अपने घर में लक्ष्मी चाहते थे। वो भी दिखने में बिल्कुल उनकी बीवी दीपिका जैसी। भगवान ने उनकी सुन ली।

रखेंगे ये नाम
दीपिका और रणवीर के बेबी गर्ल की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस बस एक ही नाम सजेस्ट कर रहे हैं। फैंस लव बर्ड्स के नाम को मिलाकर 'राविका' नाम बनाया है और इसे ही रखने का सुझाव दे रहे हैं।

रणवीर की पोस्ट का इंतजार
हालांकि, अभीतक दीपिका या रणवीर की तरफ से कोई ऑफिशियल पोस्ट नहीं आई है। लेकिन हर किसी को बस दीपिका की बेटी की एक झलक दिखने का इंतजार है।

कितने साल बाद मां बनीं दीपिका?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद फाइनली एक्ट्रेस अब एक बेटी की मां हैं।

दीपिका की कॉर्बन कॉपी
अब जो दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी आ ही गई हैं तो फैंस ये अंदाजा भी लगा रहे हैं कि आलिया की तरह दीपिका की बेटी भी उन्ही की कॉर्बन कॉपी होंगी। नैन-नक्श बिल्कुल एक्ट्रेस जैसे होंगे।

कब दी थी गुड न्यूज?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से ये खुशखबरी ये शेयर की थी। दोनों ने सितंबर में डिलीवरी डेट होने की खबर भी बताई थी।

पतली कमर के लिए दिशा पाटनी की बहन ने बताई सिंपल एक्सरसाइज, बुढ़ापे को भी रखती हैं दूर, थुलथुली चर्बी देंगी छांट

इस खिलाड़ी को मत देना कप्तानी, मोईन अली ने BCCI को दी चेतावनी

किस भारतीय के नाम है टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

सचिन, पोंटिंग, कैलिस और द्रविड़... 28 रन बनाते ही इन सबको पछाड़ देंगे रूट, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बचपन में हकलाता था 3100 करोड़ का मालिक...40 साल की उम्र में पत्नी ने छोड़ा साथ तो 12 साल छोटी हसीना से लड़ाने लगा इश्क

21 पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स के साथ पारादीप बंदरगाह पहुंचा 'एमटी साइरन-2' जहाज; बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

कल का मौसम 15 May 2025 : भारी बारिश का पूर्वानुमान, गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक; दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट

Aaj ka Panchang: आज सूर्य की बदलेगी राशि, दिन में इतना रहेगा शुभ समय, जानें कितने बजे तक लें शाम की पूजा

दीपिका के बाद 'किंग' में हुई राम-लखन की एंट्री, शाहरुख खान संग सालों बाद मचाएंगे धमाल

Bhargavastra: भारत का स्वदेशी 'भार्गवस्त्र' काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम देगा 'ड्रोन के झुंड' को जवाब, हुआ सफल परीक्षण
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited