याद है Bharti Singh का ब्राइडल लहंगा? 7 साल पहले ये अतरंगी प्रिंट पहन गोलू-मोलू दुल्हन बनी थीं हर्ष की महबूबा, देखें Wedding Album
Bharti Singh Wedding Album: भारती सिंह अपनी कॉमेडी से हर दिल पर राज करती हैं। कॉमेडियन ने हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, जिसके बाद से ही उनके शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इन फोटोज में भारती का ब्राइडल लुक आजकल की दुल्हन से कहीं ज्यादा अलग नजर आ रहा है।
भारती सिंह की शादी की फोटो
कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। भारती ने 7 साल पहले अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। आज जब उनकी शादी को इतने साल हो चुके हैं, तब एकाएक लोगों को भारती सिंह का वो नीला-गुलाबी लहंगा याद आया है, जिसके प्रिंट सबसे अनोखे थे।
सगाई में पहना गाउन
जब भारती सिंह के शादी की बात हो ही रही है तो आइये शुरुआत से हर तस्वीर पर एक नजर डालते हैं। भारती ने अपनी सगाई वाले दिन ये लाल रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। उन्होंने इस गाउन को डबल लेयर नेकलेस और इयररिंग के साथ पेयर किया।
हल्दी फंक्शन की तस्वीर
भारती सिंह की शादी गोवा में हुई थी। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, इसलिए कपड़े भी उसी हिसाब से लिए गए थे। भारती ने अपनी हल्दी वाले दिन ऑफ शोल्डर येलो गाइन पहना था।
मेहंदी पर भी गाउन
भारती ने अपनी शादी के किसी भी फंक्शन पर साड़ी नहीं पहना है। मेहंदी के फंक्शन में भी वो गाउन में नजर आई हैं। इस दिन कॉमेडियन ने फ्लोरल जूलरी भी पहनी थी।
शादी की शॉपिंग
भारती सिंह ने अपनी शादी के लिए काफी पहले शॉपिंग की शुरुआत कर दी थी। कई सारे लहंगे ट्राई करने के बाद फाइनली भारती को एक लहंगा अपने लिए पसंद आया।
पिंक लहंगा- कुर्ती चोली
भारती सिंह ने जो लहंगा पसंद किया वो पिंक यानी गुलाबी कलर का था। उनके ब्राउडल लहंगे पर नीचे दुल्हन की फोटो बनी हुई थी। ये प्रिंट काफी अलग और अनोखा था।
चोली पर भी सेम प्रिंट
इस लहंगे के साथ भारती सिंह ने कुर्ती डिजाइन की चोली पहनी। इस चोली के बाजू पर भी दुल्हन की फोटो बनी हुई थी। वहीं, पूरे लहंगे पर गोल्डन बूटी लगी थी, जो काफी प्यारा लग रहा था।
ब्राइडल जूलरी
भारती सिंह के ब्राइडल जूलरी की बात करें तो उन्होंने अपने खास दिन पर हर एक जूलरी चुन-चुनकर पसंद की। कॉमेडियन ने माथा पट्टी, हैवी नेकलेस, इयररिंग्स और लाल चूड़ा पहना था।
रिसेप्शन लुक
शादी के बाद भारती सिंह कई दिनों तक सिंदूर और मंगलसूत्र में नजर आई थीं। वहीं, रिसेप्शन लुक के लिए भारती ने ऑफ शोल्डर वाला चटक ब्लू कलर का गाउन पहना।
क्यूट फोटोज
भारती सिंह काफी गोलू-मोलू और क्यूट सी दिखती हैं। उनकी शादी की फोटोज भी काफी ज्यादा क्यूट क्लिक हुई है।
राहा का हेयरबैंड लगाकर पक्के Pookie बने पापा रणबीर, गिरती पड़ती रहीं बेटी तो यूं मक्खन सा पिघला दिल, ऐसे उठाए लाडली के नखरे
जनवरी के महीने में मंगल चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की किस्मत करेगी कमाल
गौतम गंभीर ने भारत को दिए ऐसे नतीजे, देखकर कहेंगे यही कोच मिला था
कुंभ के मेले में बिछड़े भाई-बहन हैं ये बॉलीवुड और TV स्टार्स! फोटोज देख आप भी मान बैठेंगे 'जुड़वा'
82 साल की उम्र में भी कैसे जवान बने हुए हैं अमिताभ बच्चन, रोज सुबह चबाते हैं इस पेड़ की पत्ती
महाराष्ट्र में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, तीन और महिला गिरफ्तार
Tina Datta ने खोया अपने परिवार का करीबी सदस्य, लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दिखाए इमोशनल मूमेंट्स
Chandratal Lake: कैसे पहुंचें चंद्रताल झील, घूमने का सबसे अच्छा समय और कहां ठहरें
Daaku Maharaaj box office collection day 3: दुनिया भर में बजा नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर का डंका, कमाए इतने करोड़
जूनियर NTR के हिट गाने 'दावूदी' पर बच्चे ने किया शानदार डांस, Viral Video पर एक्टर ने दी प्रतिक्रिया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited