करीब 2000 साल पुराना ये कपड़ा दुनिया में बहुत हैवी डिमांड में है। पहले यह बेहद महंगा कपड़ा था, जिसे केवल रानी-महारानियां और अमीर घरानों की महिलाएं पहनती थीं। इसकी नाजुक बनावट इसे खास बनाती थी।
इस फैब्रिक का नाम है शिफॉन, शिफॉन बेहद हल्का और हवा पार करने वाला कपड़ा होता है। यही वजह है कि तेज गर्मी में भी इसे पहनने पर शरीर को ठंडक और आराम महसूस होता है।
इस कपड़े की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्ट और फ्लोई टेक्सचर है। इसे पहनने पर ऐसा लगता है जैसे शरीर पर बेहद हल्की परत हो, इसलिए यह लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहता है।
शिफॉन सिर्फ साड़ियों तक सीमित नहीं है। आजकल इससे कुर्ते, गाउन, दुपट्टे और वेस्टर्न ड्रेसेज भी तैयार किए जाते हैं। इसका गिरता हुआ लुक हर आउटफिट को एलिगेंट बनाता है।
कई दशक से बॉलीवुड अभिनेत्रियां शिफॉन साड़ियों को ग्लैमर का प्रतीक बनाती आई हैं। पहाड़ों पर उड़ती शिफॉन साड़ियां हिंदी फिल्मों की पहचान तक बन चुकी हैं।
शिफॉन फैब्रिक ज्यादा जगह नहीं घेरता और जल्दी सूख जाता है। इसलिए ट्रैवलिंग के दौरान इसे कैरी करना बेहद आसान माना जाता है।
शिफॉन की खासियत यह है कि यह हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है। चाहे हल्की प्रिंटेड साड़ी हो या पार्टी वियर आउटफिट, यह पहनने वाले को बेहद क्लासी और स्टाइलिश लुक देता है।
Jun 14, 2026