पाकिस्तान की खास पिश्वास कुर्ती ड्रेस (Pishwas Kurti Dress) एक बार फिर फैशन की दुनिया में लौट आई है। मुगलकालीन रॉयल अंदाज, पाकिस्तानी फैशन और भोपाल की बेगमी विरासत से जुड़ी यह ड्रेस आज मॉडर्न सिलुएट, हल्के फैब्रिक और एलिगेंट लुक के साथ नई पीढ़ी की पसंद बन रही है।
पाकिस्तानी ड्रामा और डिजाइनर्स ने पिश्वास को दोबारा लोकप्रिय बनाया है। लॉन्ग फ्लेयर और एलिगेंट कट इसे खास बनाते हैं। सोशल मीडिया ने इस ट्रेंड को और बढ़ाया है।
पिश्वास कुर्ती का रिश्ता मुगल दरबारों और भोपाल की बेगमों से रहा है। इसका रॉयल और ग्रेसफुल लुक आज भी महिलाओं को आकर्षित करता है। इतिहास से जुड़ा फैशन हमेशा ट्रेंड में लौटता है।
पाकिस्तान की लड़कियां शादी-निकाह में इस तरह की पिश्वास फ्रॉक ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। ये दिखने में जितनी सुंदर होती हैं, उतनी ही कम्फर्टेबल भी।
अब पिश्वास कुर्ती को मॉडर्न प्रिंट्स और सॉफ्ट फैब्रिक में भी मिल जाती हैं। यंग गर्ल्स के बीच में इस तरह की ड्रेस कुर्तियां का खास ट्रेंड है। घेरदार पिश्वास कुर्ती के साथ दुपट्टा और ट्रेडिशनल ज्वेलरी गजब लगती है।
फ्लोर लेंथ वाली इस तरह की कुर्तियां भारत में भी काफी मशहूर हैं। हालांकि पाकिस्तान में इस तरह की इन ड्रेसेस की अलग ही पहचान हैं। गर्ल्स को जरूर ही ऐसी नई नई स्लीव्स, एम्ब्रॉयडरी वर्क पिश्वास ड्रेसेस ट्राई करनी चाहिए।
शाही विरासत, एलिगेंस और कम्फर्ट से लदी पिश्वास कुर्तियां ब्राइड्स संगीत या रिसेप्शन में एकदम क्लासिक लुक के लिए पहन सकती हैं। इसका फ्लोइंग फ्लेयर हर बॉडी टाइप पर जंचता है और रॉयल लुक देता है।