रात में बार-बार नींद खुलना न केवल थकान बढ़ाता है, बल्कि इससे मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। आज हम आपको बेडरूम के जरूरी बदलाव बताने जा रहे हैं, जो आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर कर सकते हैं।
रात में सोते समय तेज रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित करती है। जिससे नींद में परेशानी की समस्या हो सकती है।
बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा कमरा नींद में बार-बार खलल पैदा कर सकता है। बेडरूम का तापमान आरामदायक होने से नींद भी बेहतर होती है।
असुविधाजनक गद्दा या तकिया शरीर में दर्द और बेचैनी पैदा कर सकता है। इसलिए सोते समय आपका बिस्तर आरामदायक होना बहुत जरूरी है।
सोने का कमरा एकदम शांत होना चाहिए। इसके लिए आप पर्दे साउंडप्रूफिंग या व्हाइट नॉइस का उपयोग कर सकते हैं।
सोने वाले कमरे को साफ और व्यवस्थित रखें। साफ कमरा सोने में शांति और सुकून देता है। इसके साथ आप हल्की खुशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।